Yamini Singh ने Women’s Day पर कसा तंज, कहा हीरो के बराबर पैसा नहीं बल्कि हमें मिलनी चाहिए इज़्जत

वूमेन्स डे पर लहरें से बात करते हुए यामिनी सिंह ने बताया कि औरतों के लिए कोई एक खास दिन सेलीब्रेट करके मनाना ठीक नहीं है। बल्कि वूमेन्स डे तो हर दिन होना चाहिए

Yamini Singh On Women’s Day: भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह ने बहुत ही कम समय में अपनी मेहनत से भोजपुरी सिनेमा में एक अहम मुकाम बनाया है। वो अपने बिंदास अंदाज़ व बेबाक राय के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हे गलत तो कत्तई बर्दाश्त नहीं होता। वैसे यामिनी सिंह की कई फिल्में पाइप लाइन में हैं। जिसमें भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी वो आने वाली फिल्मों में नजर आएंगी। यामिनी से लहरें ने कई मुद्दों पर खास बातचीत हाल ही में की है। जिसमें उनकी फिल्मों से लेकर भोजपुरी सितारों के साथ उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री पर भी बात हुई है।

मौका वूमेन्स डे का था। तो लहरें ने वूमेन्स डे पर यामिनी सिंह के ख्यालात जानने की कोशिश की। वूमेन्स डे पर लहरें से बात करते हुए यामिनी सिंह ने बताया कि औरतों के लिए कोई एक खास दिन सेलीब्रेट करके मनाना ठीक नहीं है। बल्कि वूमेन्स डे तो हर दिन होना चाहिए। इस मौके पर उन्होने ये भी कहा कि समाज पुरूष और महिला दोनों के सामंजस से चलता है। यहां एक के बिना दूसरा अधूरा है। ऐसे में पुरूष को महिलाओं के जज्बात का ख्याल कर उनके साथ इज्जत से पेश आना चाहिए।

भोजपुरी सिनेमा का हवाला देते हुए यामिनी सिंह ने ये भी कहा कि हमारे यहां कौन कितना काम करता है। ये सभी को मालुम है। ये सच है कि पुरूष हीरो के बिना फिल्में अधूरी हैं, लेकिन हीरोइन के बिना भी बात नहीं बनती है। बात जब बराबरी की हो तो हमें आरक्षण जैसी बैशाखी नहीं चाहिए और न ही फिल्मों में हीरो के बराबर पैसा चाहिए। हमें बस इज़्जत मिली चाहिए, एक महिला और क्या चाहती है। वो प्यार और इज्जत की ही तो भूखी होती है। यामिनी के ये ख्यालात तंज भी हैं और एक महिला का दर्द भी, समझने के लिए ये इशारा काफी है।

यामिनी सिंह ने भोजपुरी फिल्म पत्थर के सनम से भोजपुरी फिल्मों में एंट्री मारी थी। अभिनय के अलावा यामिनी कई फिल्में प्रोड्यूस भी कर चुकी है। यामिनी सिंह को हम जल्द ही भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन,ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल के साथ देख पाएंगे।

ये भी पढ़े: आने वाली ये दो बड़ी फिल्में Bhojpuri Cinema को एक अलग स्तर पर ले जायेंगी

ताज़ा ख़बरें