Imran Khan ने The Kashmir Files की धुन का किया इस्तेमाल, Vivek Agnihotri बोले, ये है भारतीय सिनेमा की ताकत

इमरान खान की पार्टी पीटीआई द्वारा इस लेकर जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे ही एक विरोध प्रदर्शन में पीटीआई द्वारा विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स के एक गाने का इस्तेमाल किया जा रहा है

Vivek Agnihotri On PTI Used The Kashmir Files Music: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान इस वक्त पाक रैजर्स द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद जेल में हैं। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से पाकिस्तान में हालात काफी खराब हो गए हैं। इमरान खान की पार्टी पीटीआई द्वारा इस लेकर जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे ही एक विरोध प्रदर्शन में पीटीआई द्वारा विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स के एक गाने का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके बोल हैं हम देखेंगे..। इस बात की जानकारी फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर के जरिए दी है।

विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया पर इमरान खान की पार्टी पीटीआई का एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि इमरान खान की गिरफ्तारी से पहले लोग भाग रहे हैं। और वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक में द कश्मीर फाइल्स के गाने का इस्तेमान किया जा रहा है। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि ये वही पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान है जिसने कश्मीर फाइल्स का विरोध किया था और अब उनके कार्यकर्ता द कश्मीर फाइल्स के तराने का इस्तेमाल कर रहे हैं। विवेक ने इसे भारतीय सिनेमा की ताकत करार दिया और कहा कि ये है भारतीय सिनेमा की ताकत देखिए कि पाकिस्तान का एक पूर्व पीएम इसे अपने विरोधियों के लिए इस्तेमाल कर रहा है।

हालाकि कुछ लोगों ने विवेक पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि ये तो फैज अहमद फैज की नज्म हैं। जिसे कई बार सुना जा चुका है। इसका जवाब देते हुए विवेक ने कहा कि इसके कई वर्जन है। हमने द कश्मीर फाइल्स के लिए इसका राइट्स खरीदा था। इसी वर्जन को इमरान खान की पार्टी ने इस्तेमाल किया है। इसलिए इस पर हमारा हक है। आपको बता दे कि भारत में भी इसका इस्तेमाल कई विरोध प्रदर्शनों में देखा गया है। कानपुर आईआईटी के छात्रों के एक ग्रुप ने भी इस नज्म को करीब दो साल पहले कैंपस में गाया था। इसके अलावा जेएनयू में भी इसे गाया गया है।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी पूर्व पीएम इमरान खान को तोशखाना मामले में वर्तमान सरकार द्वारा आरोपी बनाया गया है और उन्हे जेल में डाल दिया गया है। जिससे पाकिस्तान में हालात और खराब हो गए हैं। पाकिस्तानी सरकार के इस कदम की जमकर आलोचना हो रही है। भारत भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़े: Piyush Mishra बॉलीवुड के मेगास्टार Amitabh Bachchan की इस बात से हमेशा रहते हैं हैरान 

ताज़ा ख़बरें