बॉलीवुड में Sourav Ganguly समेत  में इन महान खिलाड़ियों पर आने वाली हैं बायोपिक फिल्में 

बॉलीवुड में सौरव गांगुली समेत देश के कई महान स्पोर्ट्सपर्सन पर बायोपिक फिल्में आने वाली हैं।

Upcoming Biopic on sports personality including Sourav Ganguly:बॉलीवु़ड में बायोपिक फिल्मों का बनाने का चलन पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा बढ़ गया है। बॉलीवुड पान सिंह तोमर, मिल्खा सिंह और महेन्द्र सिंह धोनी जैसे स्पोर्ट्सपर्सन पर बेहतरीन बायोपिक फिल्में बनाई हैं। लेकिन इसके बावजूद देश में अभी ऐसे और भी स्पोर्ट्सपर्सन है जिनपर बायोपिक बन सकती है। तो बॉलीवुड कुछ और महान स्पोर्ट्सपर्सन पर बायोपिक फिल्में ला रहा है। तो आज हम आपको इन बायोपिक फिल्मों के बारे में बतायेंगे, जो बन रही हैं या जिनके बनने की संभावना और जो बन चुकी हैं। 

बॉलीवुड में महान खिलाड़ियों पर आने वाली बायोपिक: 

1.सौरव गांगुली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर भी जल्द ही बायोपिक बनने वाली है। उनकी बायोपिक को लंव रंजन द्वारा प्रोड्यूस किया जायेगा। सौरव गांगुली के किरदार के लिए बॉलीवुड के दो बडे़ सुपरस्टार कार्तिक आर्यन और आयुष्मान खुराना का नाम लिया जा रहा है। सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जायेगी।

2.लाला अमरनाथ: लाला अमरनाथ पहले भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्होंने टेस्ट मैच में भारत के लिए शतक बनाया था। लाला अमरनाथ जी को भारतीय क्रिकेटर का पिता माना जाता है। इस महाल खिलाड़ी पर भी बायोपिक बनने  को लेकर बीच में खबरें आईं थी। खबरों की माने तो लाला अमरनाथ की बायोपिक बॉलीवुड के प्रतिभाशाली निर्देशक राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित की जायेगी। वे कई सालों से लाला अमरनाथ पर एक बायोपिक बनाने की सोच रहे हैं। अभी इस बायोपिक फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। स्क्रिप्ट खत्म  होने के बाद ही इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा की जायेगी।

3.सैयद अब्दुल रहीम: भारतीय फुटबॉलर और कोच सैयद अब्दुल रहीम की वजह से भारत ने साल 1952 से लेकर 1962 का फुटबॉल की दुनिया में राज किया था। अब्दुल रहीम की देखरेख में भारतीय फुटबॉल टीम ने एशियन गेम्स, समर ओलपिंक्स और मर्डेका टूर्नामेंट में अपना डंका बजाया था। सैयद अब्दुल रहीम पर बयोपिक फिल्म इसी महीने आ रही है। अब्दुल रहीम पर आधारित अजय देवगन स्टारर फिल्म मैदान 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

4.झूलन गोस्वामी: पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर भी एक बायोपिक फिल्म आ रही है। इस फिल्म का नाम है ‘चकदा एक्सप्रेस’। इस फिल्म मे झूलन गोस्वामी का किरदार अनुष्का शर्मा निभा रही हैं। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में 16 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar की Rowdy Rathore के 11 साल हुए पूरे, जानें Rowdy Rathore 2 की घोषणा में क्यों हो रही है देरी?

ताज़ा ख़बरें