सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड दुनिया से जुड़े सितारों की तस्वीर वायरल होती रहती है। इसी बीच इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस के बचपन की तस्वीर सामने आई है जो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की दुनिया में तहलका मचा चुकी है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और फैंस इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई तो फैंस इन्हें पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कई लोग हैं जो उन्हें पहचान नहीं पाए। तो चलिए जानते हैं वायरल तस्वीर में नजर आ रही ये नन्ही सी बच्ची कौन है?
कौन ये क्यूट सी बच्ची?
सबसे पहले तो आप गौर से इस तस्वीर को देखें जिसमें बच्ची का बहुत ही क्यूट अंदाज नजर आ रहा है। जहां एक तस्वीर में वह सिंगल खड़ी है तो दूसरी तस्वीर में अपनी मां और दादी मां के साथ नजर आ रही है। जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस तरह-तरह के कमेंट कर एक्ट्रेस को पहचानने की कोशिश करने लगे। यदि आप भी नहीं पहचान पाए हैं तो बता दे कि यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि पापुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा है।
वहीं प्रियंका चोपड़ा जिन्होंने साल 2000 में ‘मिस वर्ल्ड’ बनकर दुनिया भर में अपनी पहचान हासिल की थी। इसके बाद ही प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर शुरू हुआ था। प्रियंका ने सबसे पहले साल 2002 में तमिल फिल्म में काम किया लेकिन उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री से सफलता हासिल हुई। बॉलीवुड में प्रियंका को सबसे पहले सनी देओल के साथ फिल्म ‘द हीरो’ में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। एक समय पर प्रियंका का नाम शाहरुख़ खान से जुड़ चुका है, हालाँकि बाद में ये अफवाह निकला।
कैसे पहुंची हॉलीवुड की दुनिया?
कहा जाता है कि, ‘कमीने’, ‘7 खून माफ़’, ‘बर्फी’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली प्रियंका चोपड़ा को एक समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम मिलना बंद हो गया था। जी हां.. कई लोग उनसे दरकिनार करने लगे थे जिसकी वजह से प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख किया। यहां से उनका असली संघर्ष शुरू हुआ। शुरुआत में प्रियंका ने कुछ टीवी शोज में काम किया। इसके बाद उन्हें फिल्मी दुनिया में काम करने का मौका मिला और फिर वह हॉलीवुड की भी क्वीन बन चुकी।
वो लोग जिन्होंने बॉलीवुड में प्रियंका को काम नहीं दिया आज वही लोग उनके साथ काम करने के लिए तरस रहे हैं। खैर प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड की क्वीन बन चुकी है और उनके पास किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। हाल ही में उन्हें अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में स्पॉट किया गया था, जहां वह अपने पति निक जोनास के साथ नजर आए थी और यहां पर उन्होंने जमकर एंजॉय किया था।