Tejasswi Prakash मशहूर शो नागिन 6 को जल्द ही कहेंगी अलविदा, शो छोड़ने के पीछे ये है वजह

टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के बारे में एक बड़ी खबर वायरल हो रही है। खबर है कि वो जल्द ही कलर्स के सबसे मशहूर शो नागिन 6 को अलविदा कह देंगी

Tejasswi Prakash To Quit Naagin 6: टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के बारे में एक बड़ी खबर वायरल हो रही है। खबर है कि वो जल्द ही कलर्स के सबसे मशहूर शो नागिन 6 को अलविदा कह देंगी। हालाकि इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे भी एकता कपूर का ये शो फरवरी में बंद होने वाला था लेकिन इसे अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। अब खबर है कि एकता कपूर नागिन 7 की तैयारियों में जुट गई हैं। जैसा कि पिछले दिनों खबर आई थी कि एकता ने नागिन के लिए बिग बॉस शो में जाकर निमृत कौर को लेने की घोषणा की है लेकिन इस बारे में कुछ भी पुख्ता खबरें नहीं आई।

निमृत कौर अहलूवालिया के बाद सुंबुल तौकीर खान व प्रियंका चहर चौधरी के भी नागिन बनने की खबरें आई लेकिन इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। सूत्रों के हवाले से अब खबर आ रही है कि एकता कपूर अपने इस नये सीजन के लिए एक फ्रेश चेहरे की तलाश में हैं। तो वहीं मेन लीड के लिए एकता ने टीवी एक्टर गुलतेशाम खान को साइन कर लिया है। जिसकी ऐलान खुद गुलतेशाम खान ने अपने सोशल मीडिया पर किया था।

बहरहाल ये सब तभी कन्फर्म होगा, जब नागिन 6 पर कोई फैसला होगा। तेजस्वी प्रकाश के शो को छोड़ने की खबरों के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शो ऑफ एअर होने जा रहा है। हो सकता है अप्रैल के आखिर तक ये शो बंद हो जाए। ऐसे में इस शो को खत्म करने के लिए इसके क्लाइमैक्स की तैयारी भी की जा रही है। ऐसी खबरें भी हैं। लेकिन किसी भी खबर को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा किसी के तरफ से नहीं हुई है। ऐसे में तेजस्वी के शो को छोडने के पीछे इस शो की गिरती टीआरपी को एक वजह माना जा सकता है।

वैसे भी तेजस्वी इस वक्त की सबसे मशहूर और हाईयस्ट पेड टीवी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो हर एपिसोड का करीब 2 लाख रूपये चार्ज करती हैं। इस हिसाब से तेजस्वी अब तक इस शो से करोड़ों रूपये कमा चुकी हैं। तेजस्वी ने हाल में एक मराठी फिल्म स्कूल कॉलेज आणि लाइफ की है। जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। अब देखना ये है कि नागिन 6 को छोड़ने के बाद तेजस्वी किस शो में नजर आती हैं।

ये भी पढ़े: Neha Marda के यहां आई प्यारी सी नन्ही परी, पर अभी इस वजह से अस्पताल में ही रहेंगी मां बेटी

ताज़ा ख़बरें