Tejasswi Prakash और Karan Kundrra ने पैपराजी के साथ मनाया जन्मदिन, एक दूसरे को खिलाया केक

टे परदे की नागिन एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश 30 साल की हो गई हैं। वो आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं

Tejasswi Prakash Ceebrates Her Birthday: छोटे परदे की नागिन एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश 30 साल की हो गई हैं। वो आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर पहले तेजस्वी ने फिल्म सिटी में अपने फैन्स और वहां मौजूद पैपराजी के साथ केक काटकर प्री-बर्थडे सेलीब्रेट किया और फैन्स के साथ जमकर पोजेज दिए।

इसके बाद तेजस्वी प्रकाश ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा और परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया। वहीं इस मौके पर मौजूद पैपराजी के तेजा के बर्थडे पर केक लाया था, जिसे बाहर आकर तेजा और करण ने पैपराजी के लाए हुए केक को काटा और उनके साथ जन्मदिन सेलीब्रेट किया। यहां तेजा ने इसके पैपराजी का तहे दिल से शुक्रिया कहा और पैपराजी के गाने से खुश होकर तेजा ने उनके इंडियल आइडल की टिकट मुंबई आने के लिए दी। अब आप इतनी भी सीरियस न हो जाए। ये तेजा की तरफ से किया गया मजाक था।

बहरहाल यहां रेड आउटफिट में तेजस्वी एकदम स्टनिंग लुक में दिख रही थी। साथ ही करण भी खूब स्टाइलिश दिख रहे थे। आपको बता दें कि दोनों इस समय कलर्स टीवी के लिए शो में काम कर रहे हैं। दोनों ही टीवी के सबसे प्यारे और खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। तेजस्वी की हाल ही में एक मराठी फिल्म स्कूल कॉलेज आणि लाइफ रिलीज हुई थी। जिसे रोहित शेट्टी ने बनाया था।

तेजस्वी फिलहाल नागिन 6 में नजर आ रही हैं। इससे पहले करण और तेजा की मुलाकात बिग बॉस 15 के घर में हुई थी और वहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई है। अब दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे हैं।

ये भी पढ़े: Hum Rahe Na Rahe Hum के बंद होने की खबरों पर Tina Datta ने बोली इतनी बड़ी बात 

ताज़ा ख़बरें