Swara Bhaskar को भाई बोलने पर पति Fahad Ahmad हुए ट्रोल, यूजर्स बोले दो भाईयों ने शादी कर ली है क्या…?

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सपा नेता फहद अहमद से शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। शादी सेलीब्रेशन खत्म होने के बाद स्वरा भास्कर ने कल अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया

Swara Bhaskar’s Husband Called Her Bhai: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सपा नेता फहद अहमद से शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। शादी सेलीब्रेशन खत्म होने के बाद स्वरा भास्कर ने कल अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया। इस मौके पर उन्हे हर किसी ने बधाई दी। तो भला उनके पति फहद कहां पीछे रहने वाले थे। फहद ने अपनी हमसफर को जन्मदिन की बधाई दी लेकिन उन्होने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, उसके लिए वो अब ट्रोलर्स के गुस्से का शिकार हो गए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि पति फहद ने स्वरा को ऐसा क्या कह दिया कि उनकी आलोचना हो रही है। तो चलिए हम आपको बताते हैं।

दरअसल पति फहद अहमद ने स्वरा को विश करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर एक खूबसूरत संदेश लिखा, जिसमें फहद ने कहा कि जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई भाई। जन्मदिन की पर आपकी सलाह पर अमल करके अब शादीशुदा हो गया हूं। मुझे उम्मीद है कि आपको ट्विटर से पता चल जाएगा। उन्होने आगे लिखा है कि मुझे हर तरह से पूरा करने के लिए शुक्रिया। मैं लकी हूं कि मेरे पास आप जैसा दोस्त और मेंटर है। आई लव यू माई हार्ट। यहां भाई का जेंडर न्यूट्रल है।

फहद ने अपनी मुबारकबाद में भाई के शब्द का इस्तेमाल किया। जिसके लिए सोशल मीडिया यूजर्स उन्हे खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि दो भाईयों ने शादी कर ली है क्या। एक ने तो स्वरा का पुराना ट्विट याद दिलाते हुए कहा कि अच्छा उन्होने पहले आपको भाई कहा था अब आपने उनको कह दिया। हैप्पी बर्थडे। एक अन्य ने फहद की क्लास लगाते हुए लिखा है कि अब भाई बहन जेंडर न्यूट्रल है। फहद मियां ने नया नॉर्म शुरू किया है। एक दूसरे ने लिखा है कि किसी भी लिहाज से वाइफ को भाई बुलाना बेतुका है। ऐसा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किया जा रहा है।

आपको बता दें कि स्वरा भास्कर औऱ फहद अहमद ने इस साल की शुरूआत में कोर्ट मैरेज करके सभी को हैरान कर दिया था। बाद में इन दोनों ने सामाजिक रीति रिवाजों से शादी की और बाकायदा फहद अपने होम टाउन जाकर शाही वलीमें का आयोजन भी किया था। तब स्वरा ने वलीमें में पाकिस्तान से आया लहंगा पहना था और उसके लिए भी स्वरा ट्रोल हुई थी।

ये भी पढ़े: Anil Kapoor ने माइनस डिग्री में शर्टलेस होकर दिखाया जवानी का दम, फैन्स ने दबाई दांतों तले अंगुलियां

ताज़ा ख़बरें