Kantara 2 में सुपरस्टार Rajinikanth की एंट्री, जाने कैसा होगा उनका किरदार

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्म कांतारा-2 में एक महत्वपूर्ण रोल ऑफर किया गया है

Rajinikanth Kantara 2: साल 2022 में आई कन्नड़ फिल्म कांतारा  जिसने देशभर में तहलका मचा दिया था, अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट कांतार-2 बनने जा रहा है। कांतारा-2 मूल फिल्म का सीक्वल न होकर एक प्रीक्वल है। इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले और फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले ऋषभ शेट्टी फिलहाल कांतारा-2 की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। इसके अलावा फिल्म की कास्टिंग भी शुरू कर दी गई है। 

सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में अब तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को एक अहम किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया गया। फिल्म कांतारा-2 के मेकर्स ने रजनीकांत को हाल ही में इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। रजनीकांत को ऑफर किया गया यह किरदार फिल्म का मुख्य हिस्सा है। 

सुपरस्टार रजनीकांत ने अभी इस रोल के बारे में विचार कर रहे हैं। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक कांतारा-2 के मेकर्स ने नहीं की है कि उन्होंने इस फिल्म में रजनीकांत के लिए कोई रोल ऑफर किया है। इसके अलावा रजनीकांत ने भी इस बात कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी है। वैसे आपको बता दें कि, फिल्म कांतारा की सफलता पर रजनीकांत ने अभिनेता ऋषभ शेट्टी को अपने घर पर बुलाकार उन्हें इस फिल्म को बनाने के लिए प्रोत्साहन दिया था। इस दौरान अभिनेता ने मीडिया को बताया था कि वे सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक फिल्म करना चाहते हैं।

वैसे ऋषभ शेट्टी, रजनीकांत के बहुत बड़े फैन है, उन्होंने इस बात को कई बार मीडिया में उजागर भी किया है। अगर इस हिसाब देखे तो हो सकता है कि ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में रजनीकांत को शायद एक महत्वपूर्ण किरदार का ऑफर दिया हो।

बता दें कि, साल 2022 में आई कन्नड़ फिल्म कांतारा को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने देशभर के सिनेमाघरों में काफी अच्छी कमाई की थी। ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा को 20 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 400 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म की सफलता के बाद ही फिल्म के निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें: जानिए क्यों Milind Soman ने छोड़ी थी फिल्म Jo Jeeta Wohi Sikandar

ताज़ा ख़बरें