Suniel Shetty ने सिर्फ छह दिन सीखी थी एक्टिंग, फिल्म क्रिटिक ने पहली फिल्म को देखकर इडली बेचने की दी थी सलाह

बॉलीवुड में फिल्म बलवान (1992) से अपना डेब्यू करने वाले सुनील शेट्टी को उनकी इस फिल्म के लिए एक फिल्म क्रिटिक काफी बुरी बात कही थी।

Suniel Shetty says film critic advised him to sell idli: बॉलीवुड में 90 के दशक में सुपरस्टार रहे सुनील शेट्टी, जिन्होंने अपनी एक्शन फिल्मों से लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बना ली थी। सुनील जिन्होंने साल 1992 में आई हिट फिल्म बलवान से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। लेकिन सुनील की इसी फिल्म को देखकर एक फिल्म क्रिटिक ने अभिनेता को बुरी बात बोल दी थी। फिल्म क्रिटिक ने सुनील से कहा था कि, ‘तुम जाकर अब इडली बेचो।’

इस बात का खुलासा खुद सुनील शेट्टी ने हाल ही में  शांतनु के पॉडकास्ट (The BarberShop with Shantanu) में किया है। सुनील ने बताया कि, ‘’जब उनकी पहली फिल्म बलवान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े फिल्म क्रिटिक ने कहा था कि जाओ जाकर वापस से इडली बेचो।  इस फिल्म क्रिटिक ने यह तक कहा था कि सुनील बॉलीवुड में कभी अपना नाम नहीं बना पायेंगे।’’

आगे इसी पर बातचीत करते हुए सुनील ने कहा कि, ‘’उनकी फिल्म बलवान सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई। लोगों ने उन्हें एक एक्शन हीरो के तौर पर अपना लिया था। लेकिन एक बड़ी मैग्जीन ने सुनील के बारे में काफी बुरा-भला लिखा था। तब सुनील को लगा था कि उनके साथ हो रहा ये बर्ताव बिल्कुल भी ठीक नहीं है, हर किसी न्यूकमर को हक के वे अपने आप को अमिताभ बच्चन की तरह सोच सके।’’

सुनील ने बताया कि कैसे फिल्म क्रिटिक बात ने उनपर गहरा असर डाला था। सुनील ने कहा कि, ‘’वे एक्टिंग स्कूल में सिर्फ छह दिन के लिए ही एक्टिंग सीखने गए थे। इसके अलावा उन्होंने इससे पहले कभी भी कोई प्ले या कोई ड्रामा भी नहीं किया था। उन्हें एक्टिंग स्कूल में सिर्फ पेड़ का रोल दिया गया था। तब उन्हें उस फिल्म क्रिटिक की बात याद आई, जिन्होंने सुनील को बुरा-भला कहा था। सुनील ने कहा कि, ‘’उस फिल्म क्रिटिक उनके बारे में इतना बुरा-भला नहीं कहना चाहिए थाा, क्योंकि इसका उनपर काफी असर पड़ा था।’’ 

बता दें कि, साल 1992 में सुनील शेट्टी की फिल्म बलवान दर्शकों को काफी पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके अलावा सुनील का एक्शन अवतार भी दर्शकों को काफी पसंद आया था। 

ये भी पढ़ें: इस फिल्म क्रिटिक को Jawan की स्टोरी लीक करना पड़ा भारी Red Chillies Entertainment ने भेजा लीगल नोटिस

ताज़ा ख़बरें