Suniel Shetty कभी इस हसीना पर थे फिदा, पहली फिल्म में कोई एक्ट्रेस अन्ना के साथ काम करने को नहीं थी तैयार तब Divya Bharti ने दिया था साथ

बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील शेट्टी ने फिल्म बलवान से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था

Suniel Shetty Birthday Special: बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील शेट्टी ने फिल्म बलवान से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ दिव्या भारती लीड रोल में थी। सुनील शेट्टी की ये पहली फिल्म हिट रही और फिर दूसरी फिल्म अक्षय कुमार के साथ आई। वो भी हिट रही और इसके बाद सुनील शेट्टी के अभियन की गाड़ी चल निकली। लोगों को इस फिल्म सुनील शेट्टी का एक्शन काफी पसंद आया था। इसके बाद बॉर्डर,भाई,हेराफेरी जैसी कई बेहतरीन फिल्में सुनील शेट्टी ने दी हैं। हालाकि अब वो फिल्मों से थोड़ा दूर हो गए थे लेकिन ओटीटी पर अन्ना ने हंटर से वापसी की है।

खबरों की माने, तो सुनील शेट्टी के साथ पहली फिल्म बलवान में कोई भी एक्ट्रेस काम करने को तैयार नहीं थी। सभी का मानना था कि वो नये हैं। इसलिए कोई बड़ी एक्ट्रेस रिस्क नहीं लेना चाहती थी। इसके बाद दिव्या भारती ने सुनील शेट्टी का साथ दिया और जैसे ही उन्हे इस फिल्म का ऑफर मिला। दिव्या भारती ने तुरंत हां कर दी थी। रिलीज के बाद फिल्म बलवान हिट रही थी। सिनेमा स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

सुनील शेट्टी के पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होने माना शेट्टी से शादी की है। दोनों से दो बच्चे हैं। अभी हाल ही में बेटी अथिया शेट्टी की शादी क्रिकेटर केएल राहुल के साथ हुई है। को वहीं बेटे अहान शेट्टी भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं। ऐसे में अन्ना ने फिर से एक्टिंग की तरफ रूख किया है और ओटीटी से हंटर के जरिए वापसी की है। बात अगर सुनील शेट्टी के निजी लाइफ की करें, तो वो काफी फिल्मी है। माना से शादी करने से पहले सुनील शेट्टी का क्रश सोनाली बेंद्रे थी। पर सोनाली के साथ बात आगे नहीं बढ़ पाई और बाद में सुनील ने माना से शादी कर ली।

ऐसा नहीं है कि अन्ना को हमेशा कामयाबी ही मिलती रही है। एक समय ऐसा भी था, जब अन्ना की फिल्में अच्छा नहीं कर रही थी, लेकिन सुनील शेट्टी ने हिम्मत नहीं हारी और हर मुश्किल का सामना करके बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाया। सुनील शेट्टी एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। इस बात को उन्हे अफसोस आज भी है। एक बार तो सुनील शेट्टी के एक मजाक से करिश्मा कपूर रोने लगी थी।

ये भी पढ़े: Rajinikanth ने Amitabh Bachchan की इन हिट फिल्मों के रिमेक में किया है काम, साउथ में भी बिग बी की रिमेक फिल्मों का था…

Latest Posts

ये भी पढ़ें