- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

Sonam Kapoor ने शेयर किया अपने 6 महीने के बेटे वायु का क्यूट वीडियो, लिखी दिल को छू लेने वाली बात

एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा ने अब अपने बेटे वायु कपूर आहूजा का एक प्यार सा वीडियो शेयर किया है। साथ ही बेटे वायु के छह महीने के होने पर एक दिल को छू लेने वाला नोट साझा किया

- विज्ञापन -

Sonam Kapoors Vayu First Look: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आजकल ग्लैमर की दूनिया से दूर हैं। बावजूद इसके सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैन्स से मुलाकात करती रहती हैं। मां बनने के 6 महीने बाद सोनम कपूर ने अपने आपको काफी चेन्ज किया है। हाल ही में सोनम येलो कलर की आउटफिट पहनकर फैन्स की वाहवाही लूटी थी। जिसका लुक इस एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया था। एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा ने अब अपने बेटे वायु कपूर आहूजा का एक प्यार सा वीडियो शेयर किया है। साथ ही बेटे वायु के छह महीने के होने पर एक दिल को छू लेने वाला नोट साझा किया।

सोनम कपूर ने फोटो में बेटे वायु को गोद में लेकर निहार रही हैं, तो वहीं बेटे कैसे खिलौना लेकर फर्श पर खेल रहा है। उसका वीडियो भी शेयर किया है। सोनम ने ये शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाली बात लिखी है। सोनम के मुताबिक मां बनना दुनिया का सबसे अच्छा काम है और मेरा बेटा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद।

- विज्ञापन -

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर वायु की तस्वीर और वीडियो साझा करते हुए ये भी लिखा है कि मेरे वायु के 6 महीने पूरे हुए। दुनिया में सबसे अच्छा काम। मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद। लव यू माय डार्लिंग बॉय। फोटो में, मां-बेटे की जोड़ी प्यारी लग रही है। सोनम ने अपने खिलौनों से खेलते हुए वायु के रेंगने का एक छोटा वीडियो भी साझा किया।

इस वीडियो और फोटो पर पति आनंद आहूजा ने दिल की आंखों वाले इमोजी के साथ टिप्पणी की और लिखा, पाजामा पार्टीय्याय्या। आपको बता दें कि कुछ सालों तक डेट करने के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई 2018 को शादी कर ली। इसके बाद 20 अगस्त 2022 को अपने बेटे वायु का जन्म हुआ और अब वो 6 महीने का हो गया है।

- विज्ञापन -

ये भी पढ़े: Ajay Devgn की फिल्म Bholaa का पहला गाना Nazar Lag Jayegi हुआ रिलीज

- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

ताज़ा ख़बरें

- विज्ञापन -