Kapil Sharma के सामने ही Shenaaz Gill ने कर दी पैपराजी की बड़ी बेइज़्जती, देखते रहे गए शर्मा जी

पैपराजी को पोज देते वक्त शहनाज गिल बार बार ये कहती नजर आई कि थैंक यू अब जाइए। शहनाज गिल को ये कई बार कहते सुना गया। आखिर में पैपराजी भी शहनाज गिल की ये बातें सुन नाराज हो गए

Shehnaaz Gill On Paparazzi: टीवी रियलटी शो बिग बॉस से चर्चा में आई एक्ट्रेस व सिंगर शहनाज गिल का जल्द ही एक शो आ रहा है। इस शो में वो सेलीब्रेटी से चैट करेंगी। शहनाज गिल के इस शो का नाम है शहनाज गिल देसी वाइब्स चैट। इस शो के मेहमान हाल ही में बने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा। कपिल शर्मा से उनके करियर व स्टारडम के बारे में शहनाज गिल ने खूब बाते की। और बाद में पैपराजी को जमकर पोज दिए।

पैपराजी को पोज देते वक्त शहनाज गिल बार बार ये कहती नजर आई कि थैंक यू अब जाइए। शहनाज गिल को ये कई बार कहते सुना गया। आखिर में पैपराजी भी शहनाज गिल की ये बातें सुन नाराज हो गए। जो बार बार उन्हे भगाने की कोशिश कर रही थी। ये सब होते हुए कपिल शर्मा देख रहे थे लेकिन वो कुछ बोल नहीं पाए। उलटा शहनाज गिल की ही तारीफ कर उन्हे गले लगाने लगे।

शहनाज गिल के पैपराजी को बार बार जाने का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसे लेकर यूजर्स शहनाज गिल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स ने तो गिल मैडम की क्लास ही लगा दी है। एक ने लिखा है कि मैडम काम निकल गया तो पहचानते नहीं, यही फॉर्मूला अपनाया है। शहनाज गिल के इस शो में बड़े बड़े सेलेब्स के बारे में वो बाते करेंगी और आर्टिस्ट को अंदर से जानने की कोशिश करेंगी कि कामयाबी के लिए उसने क्या खोया और क्या पाया है।

वैसे शहनाज गिल का पिछला वक्त काफी मुश्किलों भरा रहा है। अब शहनाज गिल उन सदमों से उबर कर नई जिंदगी शुरू कर चुकी हैं। खबरों के मुताबिक उनके पास कई बड़े प्रोजक्ट हैं। जिसमें वो नजर आएंगी। खबर तो ये भी है कि वो सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा हैं। लेकिन अभी तक रिवील गानों में शहनाज गिल कहीं नजर नहीं आई।

ये भी पढ़े: अभिनेता Ranbir Kapoor ने बताया कि उन्होने कैसे सीखा Tu Jhoothi Main Makkaar का मोनोलॉग

ताज़ा ख़बरें