Katrina Kaif के इस सुपरहिट गाने पर Shehnaaz Gill ने किया धमाकेदार डांस की लोगों ने बजाई जमकर तालियां

इस शो में बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े सेलेब भाग लेते नजर आते है। इस शो को मुंबई पुलिस को ट्रिब्यूट देने के लिए आयोजित किया जाता है।

Shehnaaz Gill Dances On Katrina Kaif Song: मुंबई पुलिस (Mumbai Poilce) के लिए हर साल आयोजित किया जाने वाला शो उमंग (Umang 2022) इस साल भी टेलीकास्ट होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस शो में बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े सेलेब भाग लेते नजर आते है। इस शो को मुंबई पुलिस को ट्रिब्यूट देने के लिए आयोजित किया जाता है। बता दे पिछले साल कोरोना के चलते इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। वही इस साल इस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया है। बीती रात उमंग 2022 का आयोजन हुआ, जिसमे बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारों ने अपनी परफॉरमेंस से धमाल मचा दिया।

शो उमंग 2022 में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से लेकर सलमान खान (Salman Khan) तक स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आए। वहीं बिगबॉस फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को भी इस दौरान कई मशहूर गानों पर जमकर अपने डांस से महफिल में 4 चाँद लगाते देखा गया। शहनाज ने कटरीना के गाने पर जोरदार ठुमके लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।

आपको बता दे उमंग 2022 के कई कई वीडियोज इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। शहनाज गिल के भी समारोह से कई सारे वीडियोज वायरल हुए हैं। इन वीडियोज में शहनाज जबरदस्त अंदाज में स्टेज पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। शहनाज ने शो में चिकनी चमेली, कुर्ता पजामा और नाच पंजाबन जैसे गानों पर जोरदार ठुमके लगाते दिखी हैं। शहनाज का ये डांस करता हुआ वीडियो इंटरनेट पर अब आग की तरह फैलता ही जा रहा हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप शहनाज गिल को कैटरीना कैफ के मशहूर गाने ‘चिकनी चमेली’ पर डांस करते हुए देख सकते हैं। शहनाज वीडियो में इस गाने का हुक स्टेप करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में शहनाज जिस तरह से परफॉरमेंस देती दिखाई दे रही हैं, उसे देख कहा जा सकता है कि उन्होंने स्टेज पर आग लगा दी होगी। शहनाज के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब लाइक व शेयर किया जा रहा है। शहनाज ने फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट भी करते दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan को मिली करोड़ो की कार गिफ्ट तो Rakhi Sawant का आया ऐसा रिएक्शन

ताज़ा ख़बरें