Raqesh Bapat के साथ अपने ब्रेकअप पर Shamita Shetty ने  लगायी मुहर, कहा- अब हम साथ नहीं  

कई समय से राकेश बापट और शमिता शेट्टी के ब्रेकअप की खबरे सोशल मीडिया पर फैली हुई थी ऐसे में अब अलग होने की बात सामने आ गई

Raqesh Bapat-Shamita Shetty Breakup: रियलिटी शो बिग बॉस में अपने प्यार की शुरुवात करने वाले राकेश बापट और शमिता शेट्टी की रहे अब अलग हो गई है। कई समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरे सामने आती रही है लेकिन अब शमिता ने अपने पोस्ट के जरिये राकेश के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों पर मोहर लगा दी है। शमिता शेट्टी और राकेश बापट अब एक रिश्ते में नहीं बंधे है और दोनों की राहे अब अलग हो गई है।

बिग बॉस के घर में शुरू हुए इस इश्क़ को शो में जितना पसंद किया गया था उतना ही पसंद दोनों को बिग बॉस के घर से बाहर आने पर भी किया गया था। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो को काफी पसंद किया जाता रहा है। कई बार दोनों को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट भी किया जाता रहा है। कई इवेंट्स पर अपनी मौजूदगी से यह कपल चर्चाओं में बना रहता था लेकिन अब दोनों एक दूसरे से अलग हो गए है।

हाल ही में शमिता शेट्टी और राकेश बापट दोनों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपने ब्रेकअप की खबरों को फैंस के सामने बया किया है। कई समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरे सामने आयी लेकिन दोनों ने हमेशा इस खबर को गलत बताया है लेकीन अब दोनों ने खुद ही अपने अलग होने की बात को शेयर किया है।

रियलिटी शो बिग बॉस में शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी को लोगो ने इतना प्यार दिया था की उनको #Shara नाम दे दिया गया था। लेकिन एक साल में दोनों ने अपने रिश्तो को तोड़ दिया, जिसके बाद उनके फैंस भी अब काफी निराश हो गए है।

ये भी पढ़े: EXCLUSIVE: Khatron Ke Khiladi 12 फेम Kanika Mann और सिंगर Raghav Sachar ने अपने नए म्यूजिक वीडियो पर की बात

ताज़ा ख़बरें