Sapna Choudhary Songs: सपना चौधरी का गाना ‘बटेऊ कंजूस’ ने लूटा फैंस का दिल, मिले लाखो व्यूज

फेमस म्यूजिक वीडियो ‘बटेऊ कंजूस’ (Bateu Kanjoos) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे रिलीज होते ही घंटों में लाखो व्यूज मिल गए।

Sapna Choudhary Song Bateu Kanjoos: हरियाणवी डांसर, सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस और गानों को लेकर हमेशा सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। सपना ने अपने टैलेंट की वजह से बॉलीवुड तक अपनी पहुंच बना ली है। सपना चौधरी के डांस और गाने की दीवानगी का आलम यह है कि उनके हर स्टेज शो पर लाखों की भीड़ जुट जाती है। सपना चौधरी के डांस स्टेप को लोग काफी पसंद करते हैं। उनके गाने इंटरनेट पर धूम मचाते रहते हैं। अब सपना का फेमस म्यूजिक वीडियो ‘बटेऊ कंजूस’ (Bateu Kanjoos) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे रिलीज होते ही घंटों में लाखो व्यूज मिल गए।

सपना चौधरी इस म्यूजिक वीडियो में अपने पति की आदतों से तंग नजर आ रही हैं। गाने में सपना चौधरी अपना दुखड़ा रोते हुए शानदार एक्टिंग के जरिए बया कर रही है। इस वीडियो को फैंस बार-बार देख रहे हैं। इस गाने के वीडियो में सपना हरियाणवी सूट पहने ठेठ हरियाणवी अंदाज में नजर आ रहीं हैं। हरियाणा की डांस क्वीन सपना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े: Anushka Sharma ने Virat Kohli को एक ही झटके में किया लिफ्ट, क्रिकेटर के मुंह से निकला- ओ तेरी…

Sapna Choudhary Song Bateu Kanjoos

इस गाने में सपना चौधरी का अंदाज बेहद ही शानदार और खूबसूरत लग रहा है। इस हरियाणवी गाने को सुरेन्द्र रोमियो और अनू कादयान ने गाया है। गाने के बोल आर के लहरी ने लिखे हैं। सपना के इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस म्यूजिक वीडियो को अब तक 22 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

बता दें सपना चौधरी ये गाना 23 फरवरी को रिलीज हुआ था लेकिन अभी भी यह यूट्यूब पर छाया हुआ है। रिलीज के वक्त सपना ने इस पर अपना एक वीडियो बना इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह अपने फैंस से अपने ‘कंजूस पति’ का दुखड़ा रोती नजर आई थीं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

ताज़ा ख़बरें