Bollywood में दो बड़े भाईयों के होने के बावजूद Sanjay Kapoor की Debut Film को रिलीज होने में सालों लग गए, जानिए ऐसा क्यों हुआ था

संजय कपूर को पहली फिल्म की सफलता से कामयाबी तो मिल गई थी, लेकिन उसे बनने में कई साल लग गए थे। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हुआ था

Sanjay Kapoor Reacts To His Debut In Bollywood: फिल्म अभिनेता संजय कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में संजय कपूर, राजीव खंडेवाल, रोनित रॉय और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। शाहिद कपूर का इस फिल्म में एक अलग ही किस्म का किरदार है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान संजय कपूर ने मीडिया को कई इंटरव्यू भी दिए। जिसमें एक्टर ने अपने डेब्यू से लेकर पूरे फिल्म सफर के बारे में भी खुलकर बातचीत की। आपको बता दें कि संजय कपूर ने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत फिल्म प्रेम के जरिए अभिनेत्री तब्बू के अपोजिट की थी। तब्बू की भी ये पहली फिल्म थी।

फिल्म प्रेम जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो बेहद ही कामयाब रही और इसके बाद संजय कपूर की माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म राजा रिलीज हुई। राजा को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। इन दोनों ही शुरूआती फिल्मों की कामयाबी ने संजय कपूर को स्टार बना दिया था। इसके बाद संजय कपूर के कई फिल्में की और अभी भी वो कर रहे हैं, लेकिन इन फिल्मों को वो कामयाबी हासिल नहीं हो सकी, जिसकी दरकार उन्हे थी। बाद में संजय कपूर ने कुछ फिल्मों में विलेन का किरदार किया और फिर सहायक रोल्स भी किए, पर सफलता नहीं मिली। अभिनय के बाद संजय कपूर ने अपने भतीजे अर्जुन कपूर को लेकर फिल्म तेवर का निर्माण भी किया, लेकिन तेवर को भी सफलता नहीं मिल पाई।

संजय कपूर को पहली फिल्म की सफलता से कामयाबी तो मिल गई थी, लेकिन उसे बनने में कई साल लग गए थे। उस समय संजय कपूर के दो बड़े भाईयों का जलवा हिंदी सिनेमा में था। अनिल कपूर सुपरस्टार बन चुके थे, तो वहीं बोनी कपूर सफल फिल्म मेकर बावजूद इसके संजय कपूर की पहली फिल्म को रिलीज होने में 6-7 सालों का समय लग गया। जानकारी के मुताबिक संजय कपूर की डेब्यू फिल्म प्रेम का घोषणा 1989 में ही हो गई थी। पहले इस फिल्म को शेखर कपूर डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन उन्होने किसी वजह से फिल्म छोड़ दी। शेखर के बाद मणिरत्नम का अप्रोच किया गया पर मणिरत्नम ने भी प्रेम को डायरेक्ट करने से मना कर दिया था।

उसी दौरान बोनी कपूर और अनिल कपूर फिल्म रूप की रानी चोरो का राज की शूटिंग में व्यस्त थे। इसलिए भाई को बॉलीवुड में लॉन्च करने का प्लान कुछ समय के लिए रोक दिया। पहले इस फिल्म को शेखर कपूर डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन कुछ अनबन की वजह से ये फिल्म उन्होने छोड़ दी, तो फिल्म प्रेम से वो अपने आप ही बाहर हो गए। इसके बाद बोनी कपूर ने रूप की रानी चोरो का राजा को निर्देशित करने की जिम्मेदारी अनिल कपूर के दोस्त सतीश कौशिक को दी। फिल्म जब 1993 में रिलीज हुई, तो असफल साबित हुई। इससे बोनी कपूर का काफी नुकसान भी हुआ। इसके बाद फिर नये सिरे से सतीश कौशिक के निर्देशन में फिल्म प्रेम की शूटिंग शुरू की गई। संजय कपूर की लीड भूमिका से सजी फिल्म प्रेम बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई औऱ इस तरह से कई सालों बाद संजय कपूर का अटका बॉलीवुड डेब्यू सफलता के साथ पूरा हुआ।

ये भी पढ़े: Asrani का सालों बाद संघर्ष के दिनों का दर्द आया सामने, फिल्मों काम नहीं मिला तो कर दी थी पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi से…

ताज़ा ख़बरें