Akanksha Dubey मामले में जेल में बंद Samar Singh का नया गाना रिलीज, जाने क्यों व्यूज के लिए तरस रहा है ये देशी चईता गीत

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में जेल की हवा खा रहे गायक समर सिंह का नया गाना आखिरकार रिलीज हो गया है। फिलहाल इस गाने का अभी सिर्फ ऑडियो वर्जन ही रिलीज हुआ है

Samar Singh New Song Aapan Tharesar Release: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में जेल की हवा खा रहे गायक समर सिंह का नया गाना आखिरकार रिलीज हो गया है। फिलहाल इस गाने का अभी सिर्फ ऑडियो वर्जन ही रिलीज हुआ है। जिसके बोल हैं आपना थरेसर हमरे नाम कइदा। यह एक देशी चइता गीत है। अमूमन समर सिंह का कोई भी गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही छा जाता था लेकिन इस गाने को उम्मीद के मुताबिक व्यूज नहीं मिल रहे हैं। लगता है कि आकांक्षा दुबे के सुसाइड केस में समर सिंह का नाम आने के बाद लोगों में उनकी लोकप्रियता कम हो गई है।

इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि चइता गीत अक्सर गेहूं की फसल कटने के आसपास रिलीज होता था। पर अब तो ये दौर खत्म हो चुका है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की सुसाइड के बाद समर सिंह पर आरोप लगे और वो फरार हो गए। फिर वो गिरफ्तार हुए। हो सकता है इसी वजह से इस गाने की रिलीज में देरी हुई है। हालाकि समर सिंह के सोशल मीडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस गाने को शेयर किया गया है। जिस पर यूजर्स भी अच्छे रियक्शन दे रहे हैं लेकिन यूट्यूब पर इस गाने को वैसे व्यूज नहीं मिल रहे हैं जैसा कि समर सिंह अपने गानों के व्यूज के लिए मशहूर रहे हैं।

इस सब के पीछे आकांक्षा दुबे का मामला बताया जा रहा है। जिससे की समर सिंह लोकप्रियता लोगों के बीच में कम हुई है। समर सिंह के इंस्टाग्राम पर एक महिला नाम की यूजर्स ने लिखा है कि इतनी भी शर्म नहीं आ रही है कि इतना बड़ा कांड कर दिए हो। फिर भी इसे दिखा रहे हो कि बहुत बड़ी बहादुरी का काम किए हो, अरे इसे तो डूब कर मर जाना चाहिए। यूजर्स के इस तरह के कमेंट्स से आप लोगों के गुस्से का अंदाज़ा लगा सकते हैं। हालाकि सिक्के के दो पहलू हमेशा होते हैं। ऐसा नहीं है कि सभी ने ऐसे ही कमेंट्स किए हैं। अधिकतर लोगों ने समर सिंह के गाने की तारीफ की है।एक ने लिखा है कि आ गया शेर फिर से। दूसरे ने लिखा है कि स्वागत है गुरू नये अंदाज़ में।

आलोक यादव द्वारा लिखे इस गीत आपन थरेसर को समर सिंह और कविता यादव ने गाया है। जबकि संगीत एडीआर आनंद ने दिया है। समर सिंह ऑफिसियल पर इस गाने को रिलीज किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को यूट्यूब पर एक लाख सड़सठ हजार व्यूज ही मिले थे। जबकि उम्मीद इससे ज्यादा की थी।

ये भी पढ़े: Sangharsh 2 में मुझसे अच्छी एक्टिंग मेरी बेटी ने की है और यह उसकी लास्ट फिल्म है: khesari Lal Yadav

ताज़ा ख़बरें