Salman Khan को जब इस Award Show में मिला था धोखा, तो दबंग खान ने ऐसे लिया था बदला

सलमान खान ने इस मौके पर उनकी फिल्म मैंने प्यार किया से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया और कहा कि उस समय के फिल्मफेयर के एडिटर ने उनसे कहा कि इस बार पुरस्कार आपको मिलेगा लेकिन हुआ कुछ और..

Salman Khan On Filmfare Awards: अभिनेता सलमान खान ने बीती रात आगामी फिल्मफेयर अवार्ड के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होने इस अवार्ड शो से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी शेयर किया। जब सलमान खान से इस मौके पर पूछा गया कि आपका फिल्मफेयर पुरस्कार को लेकर कोई यादें या अनुभव जुड़ा है क्या। तो इस पर सलमान खान ने बड़ा ही रोचक खुलासा किया। सलमान खान के इस खुलासे के बाद पुरस्कार समारोहों की विश्वसनीयता पर फिर से सवाल खड़ा होना लाजमी है।

सलमान खान ने इस मौके पर उनकी फिल्म मैंने प्यार किया से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया और कहा कि उस समय के फिल्मफेयर के एडिटर ने उनसे कहा कि इस बार पुरस्कार आपको मिलेगा। आप आइए और समारोह में परफॉर्म भी करिए। सलमान खान इसके लिए तब बहुत उत्साहित थे और पुरस्कार लेने वो अपने पिता के साथ सूट बूट में पहुंच गए। वहां पहुंचने पर सलमान खान के नाम की घोषणा तो की जाती है लेकिन पुरस्कार जैकी श्रॉफ को दे दिया जाता है। जैकी श्रॉफ को ये पुरस्कार उनकी फिल्म परिंदा के लिए दिया गया था।

इसके बाद सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा कि ये क्या है। तुम्हे मिलना था तो फिर उन्हे क्यों मिल गया। पुरस्कार न मिलने से सलमान खान नाराज हो गए। सलमान खान फिर बताते हैं कि उन्होने परफॉर्म करने से मना कर दिया। सलमान के परफॉर्म करने से मना करने पर एडिटर के हाथपांव फूलने लगे। तब एडिटर ने सलमान खान से परफॉर्म करने के लिए पैसे देने को कहा। इसके बाद सलमान खान ने पांच गुना पैसे लेकर परफॉर्म किया।

सलमान खान के ऐसा करने के बाद पुरस्कार समारोह में पैसे देकर परफॉर्मेंसेस देने का ट्रेंड चल गया। इससे पहले पुरस्कार के बदले में परफॉर्म करता होता था। पर सलमान खान ने इस ट्रेंड को बदल दिया था। सलमान खान के इस खुलासे के बाद वहां बैठे फिल्मफेयर के प्रतिनिधि ने भी कहा कि ऐसा करने का श्रेय सलमान खान को जाता है। लेकिन फिर सलमान खान ने हाजिर जवाबी का परिचय देते हुए कहा कि नहीं, उस एडिटर को जाता है। जिसने ऐसा करने के लिए मजबूर किया था। आपको बता दें 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए होस्टिंग इस बार सलमान खान करने जा रहे हैं। जो 27 अप्रैल 2023 को बीकेसी के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में आयोजित होगा। इसके दूसरे ही दिन 28 अप्रैल को रात 9 बजे इसका प्रसारण कलर्स टीवी पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने Lawrence Bishnoi गैंग से मिल रही धमकियों पर कही ऐसी बात, जो आपको कर देगा हैरान

ताज़ा ख़बरें