Rohit Shetty के खतरों का सामना करने के लिए Contestants ले रहे है मोटी रकम, जाने सबसे हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट

Khatron Ke Khiladi 12 Contestants Fees - रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में टेलीविजन इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने शिरकत की है। इस शो में सभी एक्टर अपना दमखम दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। वही शो के लिए एक्टर्स मिली करोड़ो रुपए, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Khatron Ke Khiladi 12 Contestants Fees: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाडी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) का शूटिंग शूरू हो चूका हैं। इस बार शो में कई दमदार टीवी सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इस शो में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को देखने के लिए फैंसभी बहुत ज्यादा  एक्साइटिड नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी की खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 शो में टीवी के लोकप्रिय चेहरे नजर आएंगे। इसमें रूबीना दिलाईक, शिवांगी जोशी, मुनव्वर फारुकी, राजीव अदातीया, सृति झा, तुषार कालिया, चेतना पांडे, मोहित मलिक, फैजल शेख कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगे।

वही यह बात जानने के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) के लिए कंटेस्टेंट में कितने करोड़ रुपए फीस के रूप में चार्ज किए हैं। दरअसल आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के लिए टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलाईक, शिवांगी जोशी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंटेस्टेंट है । खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि इस शो में मुनव्वर फारुकी नजर आने वाले हैं, हालांकि अभी तक उनकी तरफ से कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है। लेकिन खबरों का मानना है कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के लिए मुनव्वर फारुकी को 3.5 से 4 लाखों रुपए चार्ज कर रहे हैं।

वही बिग बॉस 14 की विजेता रूबीना दिलाईक इस शो में हर हफ्ते 20 लाख रुपए ले रही हैं। तो वही मीडिया रिपोर्ट के माने एक्ट्रेस शिवांगी जोशी हर हफ्ते 2.5 लाख रुपए चार्ज कर रही हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 ( Khatron Ke Khiladi 12) में टीवी एक्ट्रेस सृति झा को हर हफ्ते 5 लाख रूपए मिल रहे हैं। शो में नजर आने वाले मोहित मलिक को रोहित शेट्टी के खतरों का सामना करने के लिए हर हफ्ते 7 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। तो वही मशहूर कोरियोग्राफर तुषार कालिया को इस शो में भाग लेने के लिए मोटी रकम दी गई है। इस शो में अपना दमखम दिखाने के लिए प्रतीक सहजपाल को पर एपिसोड 5 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। 

खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि इस शो में पर एपिसोड जन्नत जुबेर को 2 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। निशांत भट्ट को इस शो के पर एपिसोड के लिए 6 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस कनिका मान को इस शो में पर एपिसोड के लिए 3 लाख रुपए दिए जा रहे हैं।  टिक टॉक फेम फैसल शेख को खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के लिए एक एपिसोड के लिए एक लाख रुपए दिए जा रहे हैं। तो वही खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 को होस्ट करने के लिए रोहित शेट्टी तीन करोड़ रुपए पर एपिसोड चार्ज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: SHOCKING! टूट गया Raqesh Bapat और Shamita Shetty का रिश्ता, दिल पर पत्थर रख अब निभाएंगे यह रिश्ता

ताज़ा ख़बरें