Grammy Awards 2023 में भारत ने लहराया परचम, इस संगीतकार ने जीता अपना तीसरा ग्रैमी पुरस्कार

भारतीय संगीतकार रिकी केज ने अपना तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीतकर एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है। उन्हे ये पुरस्कार उनके अलबम डिवाइन टाइड्स के लिए मिला है

Ricky Kej Grammy Awards 2023: पूरे विश्व में संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा जाता है। ये पुरस्कार हाल साल ऑस्कर और दूसरे पुरस्कारों की तरह आयोजित किया जाता है। ऑस्कर के साथ ही इस साल ग्रैमी पुरस्कार समारोह में भी भारतीय संगीतकारों का दबदबा रहा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो इस साल यानि 2023 के बेस्ट इमर्सिव ऑडियो अलबम की श्रेणी में भारतीय संगीतकार रिकी केज को ग्रैमी पुरस्कार उनके अलबम के लिए दिया गया है।

रिकी केज को यह पुरस्कार बेस्ट इमर्सिव ऑडियो अलबम की कटेगरी में ब्रिटिश रॉक बैंड द पुलिस के ड्रमर स्टीवर्ट कूपलैंड के साथ दिया गया है। रिकी केज ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए दी है। रिकी केज से सोशल मीडिया पर लिखा है कि सुपर ग्रेटफुल मेरा तीसरा ग्रेमी पुरस्कार। रिकी केज को उनका तीसरा ग्रैमी पुरस्कार उनके अलबम डिवाइन टाइड्स के लिए मिला है।

रिकी केज से ट्विटर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए ये भी लिखा है कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होने तीसरा ग्रैमी जीत लिया है। यह पुरस्कार वो भारत को समर्पित करते हैं। रिकी केज ने अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार 2015 में विंड्स ऑफ समसारा के लिए जीता था जबकि दूसरा ग्रैमी 2022 में जीतकर भारत का सम्मान बढ़ाया था। रिकी केज अब अपनी तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके हैं। बात अगर रिकी केज की करें, तो केज अब तक 30 से ज्यादा देशों में म्यूजिक शो कर चुके हैं और कई सारे पुरस्कार वो जीत चुके हैं। रिकी केज बेंगलुरू बेस्ड संगीतकार हैं।

अब तक सबसे ज्यादा ग्रैमी पुरस्कार जीते वाले की बात करें, तो वो हैं अमेरिकी पॉप स्टार बिलोंसे जिन्होने अब 32 ग्रैमी जीता है। रिकी केज के ग्रैमी पुरस्कार जीतते ही बॉलीवुड हस्तियों ने भी उन्हे बधाई देनी शुरू कर दी है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने रिकी केज को ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर उन्हे बधाई देते हुए लिखा है कि रिकी केज ने देश को प्राउड फील कराया है। हर भारतीय को उनपर गर्व है। बधाई हो सर।

ये भी पढ़े: Alia Bhatt ने पहनी हद से ज्यादा शॉर्ट ड्रेस, Oops Moment से बचने के लिए एक्ट्रेस ने किया ऐसा काम

ताज़ा ख़बरें