Good News: Alia Bhatt और Ranbir Kapoor बने पेरेंट्स, बेबी गर्ल ने लिया कपूर खानदान में जन्म 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। मुंबई के एक अस्पताल में एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया। इस मौके पर रणबीर कपूर भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद है

Alia Bhatt Delivery: बॉलीवुड की पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पेरेंट्स बन गए है। जी हाँ आज (6 नवंबर) को आलिया भट्ट ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इसी साल 14 अप्रैल को इस जोड़ी ने शादी रचाई। कई सालो से रिलेशनशिप में रहने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेहद ही निजी अंदाज में शादी रचाई थी जिसमे उनके घर और करीबी लोग ही शामिल हुए। 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले महिने बेबी शावर का भी आयोजन किया था जिसमे उनके कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। 27 जून को आलिया भट्ट  ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये अपने प्रेग्नेंट होने की बात लोगो के बीच शेयर किया था। इस घोषणा के मौके पर आलिया ने हॉस्पिटल में अपने सोनोग्राफी के दौरान की फोटो को शेयर किया था। जहा उनके साथ रणबीर कपूर भी मौजूद थे।

प्रेगनेंसी के दौरान आलिया भट्ट ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी की थी यही नहीं अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज़ के पहले और रिलीज़ के बाद तक आलिया भट्ट ने अपने बेबी बंप के साथ फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक साथ मिलकर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन बेहद ही जोरो-शोरो से किया था।

आपको बता दे की आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रविवार की सुबह ही अस्पताल पहुंचे थे जिसके बाद से यही कयाश लगाए जा रहे थे की कभी भी खुशखबरी सामने आ सकती है और दोपहर होते-होते बेबी गर्ल के जन्म लेने की खबर सामने आ गई। इस मौके पर अस्पताल में दोनों परिवार के लोग भी अस्पताल में मौजूद है।

ये भी पढ़े: भूत बनकर Katrina Kaif ने दर्शकों का किया मनोरंजन, Phone Bhoot से Siddhant Chaturvedi और Ishaan Khattar ने लोगों को गुदगुदाया

ताज़ा ख़बरें