Hindi Cinema के शोमैन Raj Kapoor की चेंबूर से मिट रही हैं यादें, पहले RK स्टूडियो और अब बंगला भी बिक गया

जानकारी के मुताबिक इस ऐतिहासिक कृष्णा बंगलो को गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने खरीदा है। हालाकि ये खरीददारी कितने में हुई। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है

Raj Kapoor Chembur Bungalow: हिंदी सिनेमा के पहले शो मैन राजकपूर और कपूर खानदान की कई यादें मुंबई के चेंबूर से जुड़ी हुई हैं। राज कपूर ने यहां पहले स्टूडियो बनाया फिर बगल में ही एक बंगला भी रहने के लिए लिया। स्टूडियो को आरके स्टूडियो नाम दिया गया और बंगले को राज कपूर ने वाइफ कृष्णा के नाम पर रखा। जानकारी के मुताबिक राज कपूर ने 24 साल की उम्र में RK Films व Studio की स्थापना की और 1948 से फिल्में यहां बनाने लगे। तभी से आरके स्टूडियो और कृष्णा बंगला कई ऐतिहासिक फिल्मों के निर्माण और मशहूर पार्टियों व त्योहारों का साक्षी रहा है। कपूर खानदान की कई ऐतिहासिक यादें इस बंगले व स्टूडियों से जुड़ी हैं लेकिन पहले स्टूडियो और अब राज कपूर का ऐतिहासिक बंगला भी बिक गया है।

जानकारी के मुताबिक इस ऐतिहासिक कृष्णा बंगलो को गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने खरीदा है। हालाकि ये खरीददारी कितने में हुई। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले 2005 में ऋषि कपूर इस बंगले को बेचना चाह रहे थे लेकिन मां कृष्णा ने बेचने नहीं दिया था। तब इस बंगले की कीमत 30 करोड़ लगाई गई थी। बहरहाल आरके स्टूडियो के बाद अब बंगला भी बिक गया है और दोनों ही संपत्तियों को गोदरेज ने खरीदा है। गोदरेज यहां रियल स्टेट से जुड़े कॉम्प्लेक्स का निर्माण करेगी।

बंगले के बिकने पर राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने कहा कि इस बंगले से उनके परिवार की कई यादें जुड़ी हुई हैं। उम्मीद है कि गोदरेज इस इलाके की समृध्दि के लिए परिवार की विरासत को आगे बढाएगी। एक फिर से गोदरेज के साथ जुड़कर खुशी हो रही है। ये बंगला नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी का गवाह भी है। इसके अलावा यहां रणधीर और बबीता,रिध्दिमा और करिश्मा कपूर की शादी इसी बंगले में हुई थी।

रणधीर कपूर ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया है और इसके बाद बंगला बेचने की खबर सामने आ गई। पहले स्टूडियो और अब बंगला बिकने से चेंबूर में राज कपूर की यादें धीरे धीरे समय के आगे बढ़ने के साथ खत्म होती जा रही है। अब यहां न तो आरके स्टूडियो देखने को मिलेगा और न ही वो ऐतिहासिक बंगला। जिसमें कपूर खानदान के चिराग कभी रोशन हुए थे। अब ये सब कागज के पन्नों में सिमट कर इतिहास बन जाएगा।

ये भी पढ़े: जानिए Kartik Aaryan की Shehzada  ने पहले दिन  कितनी कमाई की

ताज़ा ख़बरें