Priyanka Chopra को इस गलती के लिए चुकानी पड़ी थी बड़ी कीमत, शुरू होने से पहले ही खत्म होने वाला था करियर

सीरीज सिटाडेल की कामयाबी को लेकर हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू दिया है। जो बॉलीवुड में चर्चा का विषय हमेशा की तरह बना हुआ है

Priyanka Chopra Interview On Nose Surgery: बॉलीवुड में देसी गर्ल व पिग्गी चोप्स आदि के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में उनकी सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हर कोई प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग की इस सीरीज के लिए तारीफ कर रहा है। इन सबके बीच प्रियंका ने हाल ही में मेट गाला इवेंट में अपने हुस्न के जलवे बिखेरे थे। इस इवेंट में आलिया भट्ट ने भी पहली बार शिरकत की थी। वो बिलकुल व्हाइट परी जैसी लग रही थी। सीरीज सिटाडेल की कामयाबी को लेकर हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू दिया है। जो बॉलीवुड में चर्चा का विषय हमेशा की तरह बना हुआ है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा हावर्ड स्टर्न शो में नजर आई थी। जहां पर उन्होने अपनी नोज सर्जरी और फिर उसके बाद डिप्रेशन के शिकार पर चर्चा की। प्रियंका ने इस दौरान फिल्म गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा की जमकर तारीफ की और कहा कि मेरे बुरे समय में एक ही शख्स मेरे साथ खड़ा था और वो अनिल शर्मा थे। जिन्होने बुरे समय में मेरा साथ दिया और एक फिल्म में काम करने का मौका भी दिया। प्रियंका ने आगे कहा कि मेरा करियर शुरू होने से पहले ही खत्म होने वाला था। कुछ चीजें मेरे साथ अचानक हुई और मैं डीप डिप्रेशन में इसकी वजह से चली गई थी।

प्रियंका ने इस शो में अपनी नोज सर्जरी का भी जिक्र किया और कहा कि उनके नाक में कुछ टिशूज बढ रही थी। तो उन्होने नाक की सर्जरी करवाई, लेकिन डॉक्टर की गलती की वजह से वो सर्जरी सफल नहीं हो पाई और नाक का शेप बिल्कुल बदल गया था। जिसका असर उनके चेहरे पर पड़ा था। बाद उन्होने फिर से सर्जरी करवाई, तब जाकर वो सही हुआ। लेकिन इस दौरान उन्हे तीन बड़ी फिल्मों से बाहर कर दिया गया। फिल्मों से बाहर करने पर उस समय प्रियंका को बड़ा धक्का लगा और वो डिप्रेशन में चली गई। सोचा कि करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।

प्रियंका डिप्रेशन के दौरान अपने घर में बंद होकर रह गई थी। इस दौरान उनके दिवंगत पापा ने उनकी बहुत मदद की। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन से बाहर आ पाई। फिर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपनी फिल्म में काम दिया। इस बात का जिक्र प्रियंका चोपड़ा पर लिखी बुक प्रियंका चोपड़ा द डार्क हॉर्स में भी है। जिसके मुताबिक प्रियंका को उस वक्त करीब 7-8 फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था। इनमें से एक फिल्म में तो बॉबी देयोल ने भी प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया था। प्रियंका की मुश्किल घड़ी में अनिल शर्मा ने उनका साथ दिया और अपनी फिल्म द हीरो लव स्टोरी ऑफ स्पाई में सेकेंड लीड में साइन किया। सनी देयोल और प्रीति ज़िंटा के साथ की ये फिल्म कामयाब रही और फिर प्रियंका का वक्त धीरे धीरे बदलता गया।

ये भी पढ़े: The Night Manager 2 और The Family Man 3 को लेकर आई बड़ी अपडेट्स, इस महीने दोनों सीरीज होगी रिलीज

ताज़ा ख़बरें