Priyanka Chahar Choudhary पर इस मॉडल ने लगाया कपड़े चोरी का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

: बिग बॉस 16 की पूर्व प्रतियोगी प्रियंका चाहर चौधरी को फैन्स उनके फैशन सेंस के लिए जानते हैं। प्रियंका भी अपने फैन्स के बीच काफी फेमस हैं। प्रियंका चाहर चौधरी का नाम अब एक विवाद में फंसता दिखाई दे रहा है

Priyanka Chahar Choudhary Updates: बिग बॉस 16 की पूर्व प्रतियोगी प्रियंका चाहर चौधरी को फैन्स उनके फैशन सेंस के लिए जानते हैं। प्रियंका भी अपने फैन्स के बीच काफी फेमस हैं। प्रियंका चाहर चौधरी का नाम अब एक विवाद में फंसता दिखाई दे रहा है। दरअसल प्रियंका की पूर्व रूम मेट ने उन पर कपड़े चोरी और सोशल मीडिया पर स्टॉक करने का आरोप लगाया है। हालाकि इन आरोपों पर अभी प्रियंका चाहर चौधरी की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन इस आरोप के बाद प्रियंका की छवि पर दाग लग सकता है।

दरअसल विदेश में रह रही मॉडल इशिता रेहा गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी पर ना सिर्फ कपड़े चुराने का आरोप लगाया है बल्कि प्रियंका की पीआर टीम पर उन्हे स्टॉक करने का आरोप भी लगाया है। जानकारी के मुताबिक इशिता ने प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। खबर तो ये भी है कि इशिता ने पहले के आरोप में जो ट्विट किए थे उसे डिलीट कर दिए हैं। इशिता ने उसमें कहा था कि प्रियंका चौधरी ने उनके 30 हजार पाउंड की कीमत के कपड़े चुराए हैं। वो सिर्फ दूसरों के सामने अच्छा दिखने का नाटक करती है। उसकी पीआर टीम ने उसे फेक आईडी के जरिए भी परेशान करने की कोशिश की है।

इशिता ने अपने एक और ट्विट में लिखा है कि अगर प्रियंका उनसे कपड़े मांगती तो वो खुशी खुशी उसे दे देती लेकिन कपड़े चुराकर प्रियंका ने अच्छा काम नहीं किया है। इशिता के इन बेहूदा आरोपों पर प्रियंका चौधरी के फैन्स भड़क गए हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स इशिता के खिलाफ टिप्पणियां कर रहे हैं।

इसके अलावा इशिता ने अपने एक ट्विट में मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि मैं अभी यूके में भी हूं। जब मैं वापस इंडिया आऊंगी तो इस मामले को आगे बढ़ाऊंगी क्योकि प्रियंका और उसकी पीआर टीम ने मुझे रोजाना सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रही है। हालाकि इस पूरे आरोप पर अभी तक बिग बॉस 16 की पूर्व प्रतियोगी प्रियंका चाहर चौधरी का कोई रिक्शन नहीं आया है।

ये भी पढ़े: Kundali Bhagya: Shraddha Arya ने बताया की मां का किरदार निभाने से अब उन्हें क्या फायदा होना वाला है?

ताज़ा ख़बरें