Khesari Lal Yadav की फिल्म के लिए खलनायक Pappu Yadav को मिला बेस्ट निगेटिव अवार्ड

ट्रेंडिंग भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म ''बोल राधा बोल'' के लिए पप्पू यादव को ''ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2023 ''में बेस्ट निगेटिव किरदार का अवार्ड दिया गया

Pappu Yadav Best Negative Award: ट्रेंडिंग भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म ”बोल राधा बोल” के लिए पप्पू यादव को बेस्ट निगेटिव किरदार के लिये कल मुंबई में आयोजित ”ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2023 ”में बेस्ट निगेटिव किरदार का अवार्ड दिया गया। पप्पू यादव ने इस मौके पर बताया कि साल भर मेहनत करने के बाद इस तरह से कोई सम्मान जब एक कलाकार को मिलता है। तो बहुत खुशी की बात है, क्योंकि पैसा तो हर कोई कमा रहा है, पर सम्मान मिलना बहुत बड़ी बात है ”ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2023 ” के आयोजक विजय पांडेय को तहे दिल से धन्यवाद।

मूलतः उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले फिल्म अभिनेता पप्पू यादव खेसारी लाल यादव ,पवन सिंह ,रवि किशन ,दिनेश लाल यादव ,रितेश पांडेय ,अरविन्द अकेला कल्लू,समर सिंह ,आम्रपाली ,काजल राघवानी जैसे कई कलाकारों के साथ दर्जनों फिल्मों में काम कर चुके है। पप्पू यादव की कई फिल्में बन कर तैयार है, जो जल्द ही प्रदर्शित होने वाली हैं। आजकल पप्पू लखनऊ में खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘गॉडफादर” की शूटिंग में व्यस्त है। हमेशा सोशल काम में व्यस्त रहने वाले पप्पू यादव ने इस अवार्ड के लिए अपने दर्शकों का आभार जताया है।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म बोल राधा बोल पिछले साल रिलीज हुई थी। जिसमें खेसारी के साथ मेघा श्री और महिमा सिंह लीड रोल में थे, जबकि खलनायकी का जिम्मा पप्पू यादव और उनकी टीम के पास था। सांवरे पिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के निर्माता विजय कुमार यादव थे।

इस फिल्म में कृष्णा बेदर्दी,छोटे बाबा और आर्या शर्मा ने मिलकर संगीत दिया था जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव, कृष्णा बेदर्दी,छोटू यादव,प्रेम सागर सिंह आदि ने लिखा था। इन गानों को खेसारी लाल यादव, प्रियंका सिंह,शिल्पी राज,अलका झा,अनामिका त्रिपाठी आदि गायक कलाकारों ने अपनी आवाजों से सजाया था। रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

ये भी पढ़े: Shehzada के लिए खतरा बन सकती है Hollywood की ये फिल्म

ताज़ा ख़बरें