Acting के बादशाह थे Om Puri लेकिन निजी लाइफ में लगे थे कई आरोप

अभिनेता ओम पुरी सिनेमा के उन बेहतरीन अभिनेताओं में से थे। जिन्होने न सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि हॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया

Om Puri Death Anniversary: कभी चाय की दुकान पर काम करने वाले हिंदी सिनेमा के बेहतरीन नेचुरल अभिनेताओं में एक थे ओम पुरी। जिन्होने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया था। 18 अक्टूबर 1950 को जन्मे ओम पुरी की मौत अचानक ही हुई थी। 6 जनवरी 2017 को जब ये खबर मीडिया में फ्लैश हुई तो किसी को भरोसा नहीं हो रहा था कि दिल का दौरा पड़ने से ओम पुरी की मौत हो गई है। ओमपुरी के फैन्स और बॉलीवुड अचंभित था कि आखिर एक हेल्दी मैन जो दिन में अच्छा खासा था, रात को कैसे अनहोनी हो गई।  ओम पुरी की डेथ अनीवरसरी के मौके पर आइए जानते हैं कि उनका फिल्मी सफर कैसा रहा था।

ओम पुरी का बचपन काफी गरीबी में बीता था। चाय की दुकान पर करते हुए बर्तन धोते हुए ओम पुरी जिंदगी के पहिए को आगे बढ़ा रहे थे।  काम करते हुए भी ओमपुरी ने अपनी पढ़ाई पूरी की। अभिनय की ललक ओमपुरी को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिर पुणे के फिल्म संस्थान से अभिनय की बारीकी सीख अपने सपनों को पूरा करने के लिए निकल पड़े।

ओम पुरी की पहली फिल्म घाषीराम कोटवाल एक मराठी फिल्म थी। जो 1976 में रिलीज हुई थी। इसके बाद धीरे धीरे ओम पुरी अपने अभिनय के कारवां को आगे बढ़ाते रहे और इसमें उनके घनिष्ठ दोस्त नसीरूद्दीन शाह का भी बहुत बड़ा रोल रहा है। इसी दौर में शबाना आजमी, अमरीश पुरी, स्मिता पाटिल जैसे कलाकारों के साथ ओम पुरी ने कई आर्ट्स और मेन स्ट्रीम सिनेमा की फिल्में की, जिनमें भवनी भवाई, सदगति,अर्ध सत्य, मिर्च मसाला और धरावी जैसी फिल्में थी।

फिल्म आक्रोश, डिस्को डांसर और अर्ध सत्य जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए ओम पुरी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया। इसी दौर में डायरेक्टर रिचर्ड अटनबर्ग की क्रिटकली अक्लेम्ड फिल्म गांधी में कैमियो रोल किया। इसके अलावा माई सन द फैनाटिक,ईस्ट इज ईस्ट, द पैरोल ऑफिसर,सिटी ऑफ ज्वॉय,वोल्फ,द घोस्ट एंड द डार्कनेस जैसी हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया।

ओम पुरी की निजी लाइफ काफी विवादों में रही। ओम पुरी ने दो शादियां की थी। पहली सीमा कपूर से की , जो सिर्फ 8 महीने ही चली। इसके बाद ओम पुरी ने पत्रकार नंदिता से शादी की जिससे उनको एक बेटा है। पत्नी नंदिता ने ओम पुरी के जीवन और संघर्षों पर एक किताब असाधारण नायक ओमपुरी लिखी है। जिसमें नंदिता ने पति के कई राज़ों से पर्दा उठा था और किताब के जरिए पहली बार लोगों को मालुम हुआ कि ओम पुरी के दूसरी महिलाओं के साथ भी रिलेशन थे हालाकि नंदिता अपने पति के ये राज छुपा सकती थी लेकिन किताब में उन्होने ओम के हर राज को लिखा है। हालाकि नंदिता के साथ भी ओम पुरी के रिलेशन अच्छे नहीं थे। नंदिता ने पति ओम पुरी पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया था और कोर्ट में अलग होने की अर्जी भी दी थी। कई बार ओम पुरी ने अपनी सफाई भी दी थी और जिसका जिक्र ओम पुरी की बायोग्राफी में भी किया गया था।

नंदिता पुरी ने ओम के बारे में बताने को कुछ भी नहीं छोड़ा है। किशोरावस्था से लेकर विवाह तक उनके जीवन में आने वाली स्त्रियों के बारे में भी उन्होंने बड़े विस्तार में बताया है। बावजूद इन प्रसंगों के पाठकों के मन में ओमपुरी की कोई नकारात्मक छवि नहीं बनती।

ये भी पढ़े: Suniel Shetty ने उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath से माँगी मदत, कहा – ‘BoycottBollywood’ ट्रेंड खत्म करना जरुरी 

ताज़ा ख़बरें