Ram Teri Ganga Maili की एक्ट्रेस Mandakini ने उनके पिता द्वारा उन्हें गोली मारे जाने की सच्चाई बताई

साल 1985 में आई हिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली से सबसे के दिलों में छा जाने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी ने हाल ही में अपने जीवन के बारे में कई खुलासे किए हैं।

 Mandakini reveals the truth about her father shooting her:  साल 1985 में आई सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली से सबके दिलों में छा जाने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी हाल ही में द कपिल शर्मा के शो पर आईं। इस दौरान मंदाकिनी ने अपने निजी के बारे में कई अनकही बाते बताई है। मंदाकिनी उनके फिल्मी करियर के दौरान फैली एक अफवाह के बारे में भी बताया है।

मंदाकिनी जब फिल्मों में काम कर रही थी, तो एक अफवाह उड़ी थी कि उनके पिता ने उन्हें गोली मार दी है। इस वाक्या के बारे में बताते हुए मंदाकिनी ने कहा कि,  ‘’एक खबर फैली कि मेरे पिता ने मुझे गोली मार दी है। जब मैं सेट पर पहुंची तो हर कोई मेरे पास आकर पूछने लगा कि क्या मैं ठीक हूं। मुझे नहीं पता था कि वे सभी मेरे लिए इतने चिंतित क्यों थे और बाद में मुझे इस अफवाह के बारे में पता चला।” मंदाकिनी ने कहा कि उनके पिताजी ने उनके साथ कभी भी कुछ ऐसा नहीं किया था, बस कुछ लोगों ने इस तरह एक अफवाह उड़ा दी थी। 

मंदाकिनी ने अपने शादीशुदा जिंदगी के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि, उनके पति हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। मंदाकिनी जिनकी मां भी हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं, तो वे अक्सर हिमाचल प्रदेश में घूमने जाया करती थी। एक दिन मंदाकिनी अपने पिता के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गई हुई थी, तभी उनकी मुलाकात उनके पति से हुई थी। लेकिन मंदाकिनी के पति को हिंदी नहीं आती थी और जब दोनों की शादी हुई, तो मंदाकिनी की मां उनके पति को हिंदी में ट्रांसलेट करती थी। लेकिन फिर उनके पति ने बाद में हिंदी सीख ली थी। 

इसके अलावा मंदाकिनी ने यह भी बताया कि उन्हेंने फिल्मों में काम करना बंद क्यों कर दिया था। मंदाकिनी ने कहा कि उन्हें फिल्म राम तेरी गंगा मैली के बाद कई ऑफर्स आए थे, लेकिन ज्यादा मजेदार ऑफर नहीं थे। इसी कारण से उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था।  

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan को अपने स्टाडरम को लेकर हुई चिंता, बोले क्या फैंस हमेशा मेरे लिए खड़े रहेंगे?

ताज़ा ख़बरें