Kapil Sharma ने Ram Teri Ganga Maili की एक्ट्रेस Mandakini से ऐसा क्या पूछा कि वो हो गई शर्म से लाल, लोग बोले अब तक कहाँ थी आप?

90 के दशक की अभिनेत्री मंदाकिनी जल्द ही कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाली हैं। इस नये एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। जिसमें कपिल मंदाकिनी से अपने ही अंदाज़ में फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं

Mandakini At The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो के जरिए हमेशा लोगों को हंसाते रहते हैं। कपिल शर्मा शो में आने वाले मेहमानों से बड़े ही मजाकिया अंदाज़ में कभी कभी गंभीर सवालों को भी आसानी से पूछ लेते हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के शो में सुधा मुर्ति ने बॉलीवुड के कई अभिनेताओं की तारीफ की थी। कपिल शर्मा के शो में अब एक साथ 90 के दशक की तीन शख्सियतें शिरकत कर रही हैं। इस आने वाले एपिसोड का प्रोमो अब एअर हो गया है। जिसमें कपिल शर्मा 90 के दशक की एक्ट्रेस संगीता बिजलानी, मंदाकिनी और वर्षा उसगांवकर शामिल हैं।

प्रोमों में कपिल शर्मा पहले तीनों अभिनेत्रिओं का स्वागत करते हैं। बाद में सभी से सवाल करना शुरू करते हैं। 90 के दशक में राम तेरी गंगा मैली से अपने करियर का आगाज़ करने वाली मंदाकिनी से यहां कपिल शर्मा कई मजेदार सवाल पूछते हैं। प्रोमो ने इस एपिसोड को देखने की उत्सुकता लोगों में बढ़ा दी है। मंदाकिनी का परिचय कराते हुए कपिल कहते हैं कि इनको तो हर कोई जानता है राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली से अपने करियर का शानदार शुरूआत करने वाली मंदाकिनी को फिल्म हिट होने के बाद कई सारे लोग प्यार करने लगे थे। शादीशुदा लोग दीवार पर उनके पोस्टर लगाने से डरते थे तो अपने बीबियो से बचने के लिए पर्स में फोटो रख लेते थे।

पत्नियां जब पर्स में मंदाकिनी का फोटो देखती थी तो वो पतियों से सवाल करती थी कि एक नई हीरोइन आई है मंदाकिनी क्या आपने उन्हे देखा है। इस पर पति कहते थे नहीं, तो पत्नियां कहती थी कि मैंने भी नहीं देखा है लेकिन आपके पर्स में क्या था उसकी फोटो। इस पर मंदाकिनी का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है। वो शरमा जाती है और फिर सभी जोरदार ठहाके लगाते हैं। आपको बता दे कि मंदाकिनी वहीं एक्ट्रेस हैं जिनको राज कपूर ने अपने बेटे राजीव कपूर के अपोजिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली से लॉन्च किया था। इस फिल्म में कई बोल्ड सीन्स की वजह से फिल्म और मंदाकिनी काफी सुर्खियों में आ गई थी। बाद की फिल्मों तो उन्हे कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ा फिर वो फिल्मों से दूर हो गई। सोशल मीडिया पर इसे लेकर मंदाकिनी ट्रोल भी हो रही है। यूजर्स उनका नाम डॉन दाउद के साथ जोड़कर पूछ रहे हैं अब कहाँ थी।

करीब एक दशक तक गुमनामी में जीने के बाद मंदाकिनी कपिल शर्मा के शो में पहली बार नजर आएगी। तो जाहिर सी बात है। अपने पुरानी लाइफ के बारे में थोड़ा बहुत खुलासा तो वो करेंगी ही। मंदाकिनी के अलावा इस शो में संगीता बिजलानी और वर्षा उसगांवकर भी हैं। तीनों के साथ कपिल शर्मा की बातचीत वाकई में देखने लायक होगी।

ये भी पढ़े: Gadar 2 को हिट कराने के लिए  फिल्म  के पहले पार्ट Gadar: Ek Prem Katha को दोबारा रिलीज किया जा रहा है, इस दिन…

ताज़ा ख़बरें