Mamta Kulkarni का Drug और अंडरवर्ल्ड से कथित रिश्तों से तबाह हो गया करियर, फैन्स ने बनाया था एक्ट्रेस के नाम का मंदिर

ममता कुलकर्णी का नाम अचानक ड्रग और अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ा और फिर ममता कुलकर्णी गायब सी हो गई। 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मी ममता कुलकर्णी की लाइफ में सब कुछ अचानक ही हुआ था

Mamta Kulkarni Birthday: एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आज कहां हैं किसी को इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन कभी को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हुआ करती थी। शाहरूख खान से लेकर अक्षय कुमार,सनी देयोल और सैफ अली खान जैसे कई कलाकारों के साथ अपनी जोड़ी बनाई और अपने ग्लैमर के जादू से फैन्स को दीवाना बनाया था। बावजूद इसके ममता कुलकर्णी का नाम अचानक ड्रग और अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ा और फिर ममता कुलकर्णी गायब सी हो गई। 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मी ममता कुलकर्णी की लाइफ में सब कुछ अचानक ही हुआ था। वो पढ़ाई ही कर रही थी कि उन्हे विज्ञापन मिल गया और फिर फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। तिरंगा,सबसे बड़ा खिलाड़ी,करण अर्जुन,घातक,बाजी और चायना टाउन जैसी बेहतरीन फिल्मों में ममता ने लीड हीरोइन काम किया।

ममता कुलकर्णी का नाम शुरू से ही विवादों में रहा है। 1993 स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पर उनका टॉपलेस फोटो प्रकाशित किया गया। जिसे लेकर उनकी खूब आलोचना हुई। लहरे रेट्रो को दिए एक पुराने इंटरव्यू में ममता ने कहा था कि उनसे गलती हुई है। वो इसके लिए माफी मांगती है। उन्होने आगे कहा कि लोगों को हैरानी हुई होगी क्योकि मेरी इमेज बिलकुल साफ थी। साउथ में तो मेरे नाम का मंदिर बना फैन्स देवी की तरह पूजते हैं। मैनें उनसे कहा है कि जब भी मैं उधर आऊंगी, तो मंदिर जरूर आऊंगी।

1999 में राजकुमार संतोषी फिल्म चायन टाउन जब बना रहे थे, तब ममता कुलकर्णी को ही हीरोइन साइन किया था लेकिन कुछ वजहों से उन्होने फिल्म से ममता कुलकर्णी को हटा दिया। इसके बाद डॉन छोटा राजन ने फोन करके ममता को वापस फिल्म में जगह दिलाई। उस समय खबर ये थी ममता छोटा राजन को डेट कर रही है। लेकिन कभी इसे लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आई। फिल्म के फ्लॉप होने पर ममता ने फिर राजकुमार संतोषी पर कई संगीन आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया। छोटा राजन के देश से भागने के बाद ममता को फिल्में मिलनी बंद सी हो गई और 2002 के बाद ममता फिल्मों से गायब हो गई।

करीब एक दशक बाद ममता की एक तस्वीर सबके सामने आई जिसमें वो साध्वी बन गई थी। 2013 के बाद ममता ने अपनी एक किताब की लॉन्चिंग की और कई चैनलों को इंटरव्यू भी दिए। 2016 में फिर ममता और विकी गोस्वामी का नाम 2000 करोड़ के एक ड्रग के मामले में सामने आया। मुंबई से सटे ठाणे जिले की एक कोर्ट ने दोनों को भगौड़ा घोषित कर ममता की मुंबई की संपत्ति जब्त कर ली। तभी से ममता कुलकर्णा फरार हैं। इस तरह एक कामयाब एक्ट्रेस की जिंदगी विवादों,अंडरवर्ल्ड व ड्रग्स के चलते बर्बाद हो गई।

ये भी पढ़े: Babita Kapoor ने पहले फिल्मों को छोड़ा फिर पति Randhir Kapoor को, जन्मदिन पर जानिए एक्ट्रेस ने लाइफ में कितने दर्द सहे

ताज़ा ख़बरें