Arbaaz Khan के शो में Mahesh Bhatt ने खोले कई राज़, कहा लोगों ने मुझे नाजायज़ बताया

भिनेता अरबाज खान के शो के लिए दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने अपनी लाइफ से जुड़े कुछ विवादों पर रोशनी डाली है। महेश भट्ट ने ये भी बताया है कि कैसे उनकी मां ने उन्हे पाला और समाज का दर्द झेला था

Mahesh Bhatt On Arbaaz Khan Show: मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने जहां कई खूबसूरत व हिट फिल्में बनाई हैं। वहीं उनकी निजी लाइफ भी कई वजहों से विवादों में रही है। कभी वो अपने लव अफेयर्स की वजह से चर्चा में रहे हैं। तो कभी अपनी ही बेटी के साथ किस व बेटी से शादी जैसे बयान देकर समाज का गुस्सा मोल ले लिया। हालाकि समय समय पर इन सभी विवादों पर महेश भट्ट ने सफाई भी दी थी। पर एक बार फिर से महेश भट्ट की जि़ंदगी से कुछ तार चमकने लगे हैं। महेश भट्ट ने पहली बार ओशो के साथ अपने संबंधों पर खुलकर बोला है तो वहीं अपनी मां के दर्द को भी साझा किया है।

दरअसल अभिनेता अरबाज खान के शो के लिए दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने अपनी लाइफ से जुड़े कुछ विवादों पर रोशनी डाली है। महेश भट्ट ने ये भी बताया है कि कैसे उनकी मां ने उन्हे पाला और समाज का दर्द झेला था। भट्ट ने अरबाज को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी मां मुस्लिम थी। इसलिए उनकी दादी ने उन्हे कभी नहीं अपनाया। पिता फिल्म मेकर थे, तो उनकी अपनी अलग दुनिया थी। पिता अंधेरी में रहते थे तो मां महेश भट्ट के साथ अकेले दादर के शिवाजी पार्क इलाके में रहते थी। कई बार तो लोग महेश भट्ट को नाजायज़ कहकर भी बुलाते थे। महेश भट्ट ने ये भी कहा कि उनकी मां ने हमेशा अपने धर्म को छुपाए रखा और लोगों को जताने के लिए साड़ी टीका व सिंदूर लगाया करती थी।

महेश भट्ट ने ये भी बताया कि कैसे वो ओशो से भगवान रजनीश बने बाबा ओशो के चक्कर में फंसे और बाद में उनसे उनकी ही माला तोड़कर छुटकाया पाया। वो महेश भट्ट ही थे जिन्होने विनोद खन्ना को ओशो से मिलवाया था। ओशो को छोड़ने के बाद उन्हे कई धमकियां भी ओशो की ओर से दी गई थी, लेकिन भट्ट साहब इसकी परवाह किए बगैर अपनी पुरानी जिंदगी में लौट आए। पहली शादी किरण भट्ट से की बाद में उनका दिल सोनी राजदान पर आ गया। दोनों ने शादी कर ली। सोनी राजदान से करीबी तब बढ़ी, जब परवीन बॉबी से ब्रेकअप हुआ था।

फिल्म मेकर ने ये भी बताया कि उन्होने कैसे शराब की आदत से छुटकारा पाया और कैसे एक बार भट्ट साहब ने इतना पी लिया कि वो अपने घर का रास्ता भी भूल गए थे। जबकि सलमान खान और अरबाज खान उन्हे घर तक छोड़ने भी गए थे। ऐसे बहुत से खुलासे हैं। जिसपर महेश भट्ट ने अरबाज खान के शो में खूब बातें की।

ये भी पढ़े: इतने बड़े बजट में बनेगी Vicky Kaushal की The Immortal Ashwatthama

ताज़ा ख़बरें