Karishma Tanna Wedding: शुरू हुई करिश्मा तन्ना की शादी की रश्मे, हल्दी सेरेमनी में वाइट शरारा पहनें ग्लैमरस दिखी एक्ट्रेस

टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ फिल्मो में भी अभिनय से दर्शको के दिलो पर राज करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। हल्दी सेरेमनी के मौके पर काफी खुश दिखी करिश्मा

Karishma Tanna-Varun Bangera Haldi Ceremony: मौनी रॉय की शादी के बाद अब छोटे पर्दे की एक और मशहूर एक्ट्रेस भी शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। जी हाँ हम बार कर रहे है करिश्मा तन्ना की। करिश्मा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है। करिश्मा जल्द ही अपने जीवन की एक नयी शुरुवात करने जा रही है। करिश्मा की शादी के रश्मे भी शुरू हो चुके है। गुरुवार को करिश्मा और वरूण की हल्दी की रस्म हुई, जिसमें दोनों ही काफी खुश नजर आए और दोनों ने इस रस्म को खूब एन्जॉय भी किया। 

करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने हल्दी समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे उन्होंने अपना हल्दी हल्दी सेरेमनी वाला लुक दिखाया और साथ ही वरुण के साथ अपने हल्दी के फोटोज भी अपने फैंस को दिखाए। हल्दी के इन फोटोज में करिश्मा व्हाइट और गोल्डन शरारा पहने नजर आ रही हैं। 

इस ड्रेस के साथ उन्होंने मोतियों और सफेद फूलों से बनी हुई ज्वेलरी को पहना है, जिसमे वे बेहद ही खूबसूरत लग रही है और फोटोज में उनकी ख़ुशी साफ़ देखि जा सकती है। 

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा काफी समय से रिलेशनशिप में थे। पर इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा पब्लिसिटी नहीं की। सगाई के बाद दोनों ने एक तस्वीर शेयर करके अपने रिश्ते के बारे में लोगो को बताया था। 

मौनी रॉय के बाद करिश्मा तन्ना का वेडिंग वेन्यू भी गोवा में है। हल्दी की रश्म के बाद अब मेहंदी की रश्मे शुक्रवार को होंगी और शादी 5 फरवरी हो होने वाली है। टीवी इंडस्ट्री से कौन इस शादी को अटेंड करने  जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है। लेकिन जल्द ही इस बात का भी खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़े: Breaking! रणविजय सिंह ने किया रोडीज का सफर खत्म, सोनू सूद लेंगे उनकी जगह

ताज़ा ख़बरें