Kareena Kapoor ने Shark Tank India की जज रही Vineeta Singh से पूछा ऐसा सवाल कि जज की हो गई बोलती बंद

करीना कपूर खान आजकल अपने शो व्हाट वूमेन वांट के चौथे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। इस सीजन के लिए करीना ने हाल ही में शार्क टैंक इंडिया की जज विनीता सिंह से मजेदार बातचीत की है

Kareena Kapoors Chit Chat With Vineet Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने जहां फिल्मों से फिलहाल ब्रेक ले रखा है, वहीं सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपने फैन्स से रूबरू होती रहती हैं। इसके अलावा करीना कपूर खान आजकल अपने शो व्हाट वूमेन वांट के चौथे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। इस सीजन के लिए करीना ने हाल ही में शार्क टैंक इंडिया की जज विनीता सिंह से मजेदार बातचीत की है। सोशल मीडिया पर इस बातचीत का प्रोमो भी वायरल हो गया है।

करीना कपूर के शो व्हाट वूमेन वांट के चौथे सीजन में कई महत्वपूर्ण हस्तियां आ चुकी हैं। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने भी अपने इंटरव्यू की हाल ही में इस शो के लिए रिकॉर्डिंग की है। जो जल्द ही हमें देखने को मिलेगा। करीना कपूर ने शार्क टैंक इंडिया की जज विनीता सिंह से कई मजेदार सवाल भी पूछे। जिसका उन्होने बहुत ही रोचक जवाब भी दिया पर एक सवाल पर विनीता अटक गई। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि क्या बोले। तो चलिए हम बताते हैं कि आखिर वो सवाल क्या था।

विनीता प्रोमो में ये कहती दिख रही हैं कि शार्क टैंक में पिक्चर के साथ जो बहस होती थी उसकी प्रेरणा उन्हे उनके बच्चों से मिलती थी। करीना जब ये पूछती है कि कोई औरत अगर बिजनेस की हेड होती है। तो उसे क्या कहा जाता है। इस पर विनीता ने कहा कि बिजनेसमैन का इस्तेमाल कम ही होता है।

इसके बाद करीना ने पूछा कि अगर अनीश ग्रोवर,अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता को उनकी योग्यता के आधार पर ज्यादा से कम की ओर क्रम से कैसे अरेंज करोगी। इस सवाल पर विनीत ने कहा कि नहीं वो नहीं कर सकती हैं। ये काफी मुश्किल है। इस सवाल पर विनीता का रियक्शन देखने लायक था। इसके अलावा विनीता ने ये भी कहा कि लोग सोने से पहले गुड नाइट कहते हैं लेकिन इसके उलट हमारी हमेशा बात होती है कि बैंक में कितने पैसे बचे हैं।

आपको बता दे कि सोनी टीवी पर प्रसारित हुए शार्क टैंक इंडिया से विनीता के बिजनेस पर काफी असर पड़ा है। लोग अब उन्हे जानने लगे हैं। विनीता सिंह ने अपनी पहचान शुगर कॉस्मेटिक्स के बिजनेस से बनाई है। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और दूसरों के लिए एक मिसाल भी हैं। अब देखने हैं कि इस पूरे इंटरव्यू में क्या क्या बातें निकलकर सामने आती हैं।

ये भी पढ़े: Bade Achhe Lagte Hain 2 शो के बंद होने से उदास हैं लखन Hitesh Tejwani, शो के अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ताज़ा ख़बरें