Tejasswi Prakash के बर्थडे पर Karan Kundrra का बड़ा खुलासा , बोले मेरी उससे रोज होती है लड़ाई?

कलर्स टीवी का मशहूर शो नागिन 6 में लीड किरदार निभा रही तेजस्वी प्रकाश आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। तेजस्वी 30 साल की हो चुकी हैं

Karan Kundrra Reacts On His Girlfriend Tejasswi Prakash: कलर्स टीवी का मशहूर शो नागिन 6 में लीड किरदार निभा रही तेजस्वी प्रकाश आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। तेजस्वी 30 साल की हो चुकी हैं। टीवी शोज के अलावा तेजस्वी की हाल ही में एक मराठी फिल्म स्कूल कॉलेज आणि लाइफ भी रिलीज हुई है। टीवी की इस नागिन ने शनिवार को अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ जन्मदिन बड़े ही जोशीले अंदाज़ में सेलीब्रेट किया। इस मौके पर तेजस्वी रेड आउटफिट में कमाल की लग रही थी। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी के ऐसे कपल हैं जिनकी चर्चा सबसे ज्यादा होती है। तेजस्वी के इस जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि करण और तेजस्वी के इस खूबसूरत रिश्ते की शुरूआत कहां से शुरू।

वैसे तो ये दोनों टीवी जगत के बड़े कलाकारों में से एक हैं। दोनों के पास ही काफी प्रोजक्ट रहते हैं, लेकिन इन दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस 15 के घर में हुई थी। बिग बॉस 15 के घर में ही दोनों के बीच दोस्ती और फिर ये प्यार की कहानी शुरू हुई और दोनों के बीच अब ये रिश्ता काफी मजूबत हो चुका है। दोनों ही कलर्स टीवी के शो के लिए आज काम कर रहे हैं। ऐसे में जब भी समय मिलता है दोनों एक साथ अच्छा समय बिताते हैं।

करण कुंद्रा जहां कलर्स के लिए तेरे इश्क में घायल शो कर रहे हैं वहीं तेजस्वी नागिन 6, ऐसे में दोनों के बीच समय की काफी कमी होती है। दोनों ही अपने अपने प्रोजक्ट में बिजी रहते हैं। इस बारे में करण ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए मजाक में कहा कि कलर्स टीवी हम दोनों के बीच विलेन बना हुआ है। करण ने आगे कहा कि इस वजह से दोनों के बीच कुछ समस्या पैदा होती हैं, लेकिन दोनों मिलकर उसे मैनेज कर लेते हैं।

करण आगे कहते हैं हम इसे रियलाइज नहीं कर पाते, लेकिन हम समझते हैं कि दोनों ही इस तरह की मुश्किलों का सामना बड़ी ही समझदारी से करते हैं। हम दोनों की रोज लड़ाई भी होती है। पर इसे हल करने में हम कामयाब हो जाते हैं कैसे पता नहीं, पर ये हो जाता है। हो सकता है ऐसा हम दोनों के बीच स्ट्रांग रिलेशन की बॉंडिंग की वजह से होता है। जो अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। करण ने ये भी कहा कि अभी हम दोनों ही इस लम्हे को एंज्वॉय कर रहे हैं, जब लगेगा कि अब हमें शादी कर लेने चाहिए, तब हम सोचेंगे। ये हम वक्त पर छोड़ देते हैं।

ये भी पढ़े: Arjun Bijlani ने कहा Shiv Shakti में उनका किरदार भगवान शिव की तरह है,  बोले आज से पहले कभी भी ऐसा सीरियल नहीं बना…

ताज़ा ख़बरें