Karan Johar को देखते ही Priyanka Chopra ने लगाई ठहाकेदार हंसी, गिले शिकवे हुए दूर

प्रियंका यहां पहले दीपिका पादुकोण से मिली और इसके बाद करण जौहर को देखते ही प्रियंका चोपड़ा ने जोरदार हंसी से उनका स्वागत किया। करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को गले लगाया और थोड़ी देर प्रियंका और उनके पति निक से बातें की

Karan Johar Hugs Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आजकल मुंबई में हैं। प्रियंका जब से मुंबई आई हैं, तभी से उनकी एक्टिविटी काफी बढ़ गई है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी कजिन परिनीति चोपड़ा की शादी अटेंड करने आई हैं, लेकिन इसे लेकर अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा मुंबई में कुछ पार्टियों में नजर आ रही हैं। जहां प्रियंका के साथ उनके सिंगर पति निक जोनस भी साथ रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा बीती रात अपने पति निक जोनस के साथ दुनिया के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के एक इवेंट में नजर आई।

इस कल्चरल सेंटर इवेंट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए, जिनमें आलिया भट्ट,कियारा,सिध्दार्थ,रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण,करन जौहर,प्रियंका चोपड़ा सहित कई दूसरे सेलेब्स शामिल थे। इस इवेंट में सबसे ज्यादा लोगों की निगाहें प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर के मिलन पर थी। प्रियंका यहां पहले दीपिका पादुकोण से मिली और इसके बाद करण जौहर को देखते ही प्रियंका चोपड़ा ने जोरदार हंसी से उनका स्वागत किया। करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को गले लगाया और थोड़ी देर प्रियंका और उनके पति निक से बातें की। उस दौरान प्रियंका के चेहरे की हंसी देखने लायक थी। उनका चेहरा तेज़ से चमक रहा था। ऐसा लग रहा था कि जैसे उन्हे कोई सौगात मिल गई हो। ये मिलन इसलिए भी खास था क्योकि हाल ही प्रियंका ने बॉलीवुड को लेकर कई बातें की थी।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ये खुलासा करते हुए कहा था कि उन्होने बॉलीवुड को मजबूरी में छोड़ा था। क्योकि एक समय ऐसा आया था कि वो अपने आपको साइड लाइन महसूस कर रही थी। उन्हे काम नहीं मिल रहा था। प्रियंका के मुताबिक उस वक्त कई ऐसे ग्रुप एक्टिव थे जो नहीं चाहते थे कि प्रियंका को अच्छे प्रजोक्ट्स मिले। इसलिए वो इससे परेशान हो चिकी थी और फिर उन्हे अचानक हॉलीवुड के कुछ म्यूजिक वीडियोज में काम करने का मौका मिला। ये मौके जैसे प्रियंका के यहां से जाने का इंतजार कर रहा था। प्रियंका इसके बाद अमेरिका चली गई और उसके बाद की कहानी आप सभी को पता है।

प्रियंका के बयान पर सबसे पहले कंगना रनौत ने सहमति जताते हुए उनका सपोर्ट किया लेकिन और किसी दूसरे बॉलीवुड सेलेब्स ने इस मामले पर ज्यादा रियक्ट नहीं किया था। बहरहाल अब प्रियंका और करण जौहर की मुलाकात हो गई है। हो सकता है हमे आगे कुछ नया देखने को मिल जाए। प्रियंका यहां सिल्वर ट्रांसपैरेंट आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थी। प्रियंका के इस लुक पर उनके फैन्स ने सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट्स किए हैं।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar की इस बड़ी फिल्म को ये दो नए डायरेक्टर डायरेक्ट करेंगे

ताज़ा ख़बरें