Karan Johar की हिंदी कविता पर Kangana Ranaut ने लिए मजे, कहा ये तो अभी झांकी है…

मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में हो रही आलोचनाओं का जवाब एक कविता के जरिए दिया था। ये कविता करण जौहर ने हिंदी में लिखकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था

Kangana Ranaut Reacts On Karan Johar: मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में हो रही आलोचनाओं का जवाब एक कविता के जरिए दिया था। ये कविता करण जौहर ने हिंदी में लिखकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। इसमें लिखा था कि वो झुकने वाले नहीं हैं। आपको बता दें कि पहले प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड करियर पर बयान और फिर अनुष्का शर्मा के बॉलीवुड करियर को बर्बाद करने के करण के एक पुराने बयान से वो आलोचनाओं का शिकार हो रहे थे। माना ये जा रहा है कि करण जौहर ने इन तमाम आलोचनाओं के लिए आलोचकों को करारा जवाब अपनी इस हिंदी कविता के जरिए दिया है। लेकिन अब इसे लेकर कंगना रनौत ने करण जौहर के मजे ले लिए हैं।

कंगना रनौत ने करण जौहर की इस हिंदी कविता पर मजे लेते हुए अपने इंस्टाग्राम पर करण की कविता के साथ एक बार फिर से उनकी आलोचना करते हुए लिखा है कि चलो कम से कम करण को मेरी वजह से हिंदी तो आने लगी है। करण जौहर ने अपने हिंदी कविता में लिखा था कि लगा लो इल्जाम हम झुकने वालों में से नहीं। झूठ के बन जाओ गुलाम, हम बोलने वालों में से नहीं। जितना नीचा दिखाओ, जितना आरोप लगाओगे। हम गिरने वालों में से नहीं। हमारा कर्म हमारी विजय है, आप उठा लो तलवार,हम मारने वालों में से नहीं। करण जौहर ने जैसे ही ये कविता शेयर की, उसके बाद ही कंगना का इस पर जवाब आ गया।

कंगना रनौत ने इस जवाब देते हुए लिखा है कि एक वक्त था जब चाचा चौधरी एलीट नेपोटिज्म माफिया वालों के साथ मुझे इन्सल्ट व बुली करता था। क्योकि मैं इंग्लिश नहीं बोल पाती थी। आज इनकी हिंदी देखकर ख्याल आया कि अभी तो हिंदी सुधरी है। आगे देखो क्या क्या सुधरता है। आपको बता दें कि करण जौहर और कंगना रनौत का ये पंगा काफी दिनों से चल रहा है।

कंगना जहां नेपोटिज्म को लेकर सवाल उठाती हैं। वहीं करण जौहर पर आरोप है कि उन्होने कईयों का करियर ऐसे ही बर्बाद कर दिया। प्रियंका चोपड़ा के हाल ही में दिए बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स को लेकर बयान ने इसे और हवा दे दी है। इसके बाद करण का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया जिसमें वो खुद कहते फिर रहे हैं कि वो एक समय अनुष्का के करियर का मर्डर करना चाहते थे। इस वीडियो को लेकर करण की काफी आलोचना हो रही है। इन तमाम आलोचनाओं के बाद ही करण ने इस कविता के जरिए जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें: ये एक्टर्स कई फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद भी Bollywood में टिके हुए हैं

ताज़ा ख़बरें