Deepika Padukone की खूबसूरती पर Kangana Ranaut फिदा, एक्ट्रेस ने की जमकर तारीफ

ऑस्कर 2023 में दीपिका पादुकोण का प्रेजेंटेशन और भाषण लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स दीपिका के दीवाने हो गए हैं। दीपिका की तारीफ करने वालों की लिस्ट में अब इमरजेंसी एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी शामिल हो गया है

Kangana Ranaut On Deepika Padukone: 95 वां ऑस्कर 2023 पुरस्कार कई मायने में भारत के लिए खास रहा। पहला एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के नाटू नाटू गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सांग के लिए ऑस्कर जीता। तो वहीं डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने भी ऑस्कर जीतकर भारतीय फिल्मों को एक नया आयाम विश्व स्तर पर दिलवाया है। इन सबके बीच एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का लुक्स, उनकी प्रजेंटेशन और फिल्म आरआरआर के लिए दिया उनका भाषण खूब वायरल हो रहा है। दीपिका पादुकोण ने वर्ल्ड लेवल पर अपने प्रेजेंटेशन और शालीनता से भारत का नाम ऊंचा किया है।

ऑस्कर 2023 में दीपिका पादुकोण का प्रेजेंटेशन और भाषण लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स दीपिका के दीवाने हो गए हैं। दीपिका की तारीफ करने वालों की लिस्ट में अब इमरजेंसी एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी शामिल हो गया है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर के जरिए दीपिका की जमकर तारीफ की है। कंगना के इस तारीफ से सोशल मीडिया पर कुछ लोग हैरानी भरा रियक्शन दे रहे हैं। जो भी हो, कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर अपने ट्विट से लोगों का दिल जीत लिया है।

कंगना दीपिका की तारीफ में लिखती हैं कि दीपिका पादुकोण कितनी खूबसूरत हैं, पूरे देश को एक साथ लेकर खड़े होना, अपनी छवि, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधों पर ले जाना और इतनी शालीनता और आत्मविश्वास से बोलना, आसान नहीं है। दीपिका इस बात की गवाही देती हैं कि भारतीय महिलाएं विश्व में सबसे अच्छी हैं। कंगना के इस ट्विट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हर कोई कंगना के इस बदले स्वरूप की तारीफ कर रहा है। एक ने तो ये भी लिखा है कि इसे कहते हैं गिरगिट की तरह रंग बदलना। एक अन्य ने लिखा है कि लगता है कि फिल्में मिलनी बंद हो गई हैं। इसलिए कंगना टुकड़े टुकड़े गैंग की तारीफ कर रही है।इतना ही नहीं कंगना रनौत ने ऑस्कर जीतने पर आरआरआर और द द एलिफेंट व्हिस्परर्स की टीम को दिल से मुबारक बाद भी दी है।

ये भी पढ़े: The Elephant Whisperers ने जीता बेस्ट डॉक्युमेंट्री शार्ट फिल्म का ऑस्कर, जानें कहा देख सकते है फिल्म

ताज़ा ख़बरें