Junaid Khan & Khushi Kapoor Loveyapa Track: फैंटम स्टूडियोज ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी आने वाली फिल्म ‘लवयापा’ की कास्ट और क्रू टाइटल ट्रैक गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में लीड एक्टर्स जुनैद खान और खुशी कपूर के साथ पूरी टीम मस्ती करते हुए इस गाने की धुन पर झूमती दिख रही है।
इस वीडियो में एनर्जी और मस्ती की कोई कमी नहीं है। कास्ट और क्रू मजे से टाइटल ट्रैक पर झूमते और गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। जुनैद खान, जो काफी चिल और खुशमिजाज लग रहे हैं, खुशी कपूर के साथ हंसी-मजाक करते दिखे। खुशी की क्यूटनेस ने वीडियो में और भी चार चांद लगा दिए। ये हल्का-फुल्का वीडियो फिल्म की मस्ती और धमाल वाली वाइब्स को बखूबी दिखा रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘एल ओ वी ई यापा यापा… ये है स्यापा + प्यार का अल्टीमेट रीमिक्स!
लवयापा, जो मॉडर्न रोमांस की दुनिया में सेट है, एक दिल छू लेने वाली कहानी पेश करती है। इसमें दमदार परफॉर्मेंस, जोश से भरा म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स ने इसे खास बना दिया है। फिल्म न केवल रोमांस को एक नई तरह से दिखाती है, बल्कि इसमें ऐसी बातें भी हैं जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेंगी। प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती लवयापा हर उम्र के दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है।
यह फिल्म 2025 की सबसे एक्साइटिंग सिनेमेटिक एक्सपीरियंस में से एक बनने वाली है। इस वैलेंटाइन सीज़न को खास बनाने के लिए अपना कैलेंडर मार्क कर लें, क्योंकि लवयापा 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। प्यार की इस जादुई सफर का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए।
ये भी पढ़े: Tiku Talsania को आया Brain Stroke, परिजनों ने हार्ट अटैक की खबरों से किया इनकार, जानिए क्या है हेल्थ अपडेट