Javed Akhtar ने की पाकिस्तान में Surgical Strike, फैन्स के साथ Kangana Ranaut भी हुई मुरीद

मशहूर गीतकार और कवि जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को पाकिस्तान में ही धो दिया। जावेद अख्तर के इस बयान के बाद देश में हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है

Javed Akhtar-Kangana Ranaut: मशहूर गीतकार और कवि जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को पाकिस्तान में ही धो दिया। जावेद अख्तर के इस बयान के बाद देश में हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। अब ये तारीफ अगर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत करे,तो उसका मान बढ़ जाता है। क्योंकि एक समय कंगना ने जावेद अख्तर पर कई आरोप लगाए थे और मामला अदालत में भी है। पर बावजूद इसके जब देश के आन बान शान की बात आती है तो सभी एक हो जाते हैं। यही हमारे देश की खासियत है। तो चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं कि आखिर जावेद अख्तर ने ऐसा क्या कहा था।

दरअसल जावेद अख्तर हाल में पाकिस्तान एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। वहां जावेद साहब ने पाकिस्तान को उसके घर में ही आइना दिखा दिया और मुंबई 26/11 हमले की याद दिलाते हुए कहा कि आतंकवादी आपके देश में खुले आम घूम रहे हैं। उनके इस बयान में भारत में खूब तालियां बटोरी हैं। जावेद अख्तर के इस बयान की कंगना भी फैन हो गई हैं। उन्होने सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट के जरिए जावेद अख्तर को, उनके इस बयान के लिए सैलूट किया और कहा कि आपके हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी।

इस मौके पर जावेद अख्तर ने भाषा की महत्ता पर बात करते हुए कहा कि भाषा चाहे हिंदी हो उर्दू हो या क्षेत्रीय हो सभी को समान सम्मान देने की जरूरत है। एक बातचीत के दौरान, जावेद अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान भारतीयों को नाराज होने के लिए दोषी नहीं ठहरा सकता। कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर से एक दर्शक ने सवाल किया कि आप कई बार पाकिस्तान आ चुके हैं। जब आप वापस जाते हैं तो क्या आप अपने लोगों को बताते हैं कि ये अच्छे लोग हैं, ये सिर्फ हम पर बमबारी नहीं कर रहे हैं बल्कि हमें माला और प्यार से बधाई भी दे रहे हैं?

जानकारी के मुताबिक जावेद अख्तर ने दर्शकों को जवाब देते हुए कहा हमें एक-दूसरे को दोष नहीं देना चाहिए। इससे कुछ हल नहीं होगा। माहौल तनावपूर्ण है, जिसे बुझा देना चाहिए। हम मुंबई के लोग हैं, हमने अपने शहर पर हमला देखा है। वे हमलावर नॉर्वे या मिस्र से नहीं आए थे। वे आज भी आपके देश में आजाद घूम रहे हैं। इसलिए अगर हिंदुस्तानियों के दिल में गुस्सा है, तो आप शिकायत नहीं कर सकते। अख्तर ने आगे बताया कि भारत ने नुसरत फतेह अली खान, मेहदी हसन, फैज अहमद फैज जैसे पाकिस्तानी दिग्गजों की मेजबानी की है, लेकिन पाकिस्तान में कभी लता मंगेशकर शो नहीं हुआ।

पाकिस्तान में जावेद की टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर सर्जिकल स्ट्राइक से जोड़ा जा रहा है। अख्तर ने अपनी शुरुआती टिप्पणी में साझा किया कि फैज को आज भी भारत में व्यापक रूप से फॉलो किया जाता है और पढ़ा जाता है।

ये भी पढ़े: Swara Bhasker की शादी पर बोली Sadhvi Prachi, ‘श्रद्धा की तरह 35 टुकड़ें होंगे’

ताज़ा ख़बरें