हिंदी सिनेमा में Holi पार्टियों का Rajkapoor वाला स्वैग, वो दौर जो अब इतिहास बन चुका है

होली पर सितारों की ये मस्ती देखते ही बनती थी। गाना बजाना खूब होता था। यहां तक कि राजकपूर खुद ही ढोलक बजाते और डांस भी करते। लेकिन समय बीतने के साथ ही राजकपूर की इस होली की पार्टी का रंग फीका होता गया

Holi Parties In Hindi Cinema: होली एक ऐसा त्योहार है,जो समाज के सारे बंधनों को तोड़ देता है। ये होली के रंग का ही जादू है कि इस दिन हर कोई रंगों में सराबोर होना चाहता है। रंगों के त्योहार होली को मनाने के पीछे कई पौराणिक कहानियां भी हैं। तो इसका सीधा संबंध हमारे अन्नदाता किसानों से भी है। लेकिन आज हम यहां हिंदी सिनेमा में होली के रंग की बात करेंगे और कुछ ऐसी होली की पार्टियों का जिक्र आप से करेंगे, जो अब इतिहास बन चुकी हैं।

होली के रंग से सराबोर जिस तरह हमारी फिल्में होती है। उसी तरह उसके सितारे भी होली खेलने और होली की पार्टियों में शिकरत करने के आदी थे। 60,70 के दशक में तो ये सितारों की होली की पार्टीज अपने चरम पर थी। 80 का दशक होली के गीतों के लिए काफी अहम था क्योकि इसी दौर में होली के कई कालजई गीतों की रचनाए हुई। जिनमें रंग बरसे और शोले वाली होली सबको याद ही है।

बात जब होली के पार्टियों की होती है, तो सबसे पहला जिक्र हिंदी सिनेमा के पहले सुपर सितारे शोमैन राजकपूर का होता है। 70 और 80 के दशक में राजकपूर की होली की पार्टी बहुत मशहूर थी। राज कपूर के बंगले और आरके स्टूडियों में सितारों का रेला लगा रहता था। आरके स्टूडियों में तो बाकायदा होली खेलने के लिए एक टैंक बनाया गया था। जो भी आता था सीधे उसी में डाल दिया जाता था। होली पर सितारों की ये मस्ती देखते ही बनती थी। गाना बजाना खूब होता था। यहां तक कि राजकपूर खुद ही ढोलक बजाते और डांस भी करते। लेकिन समय बीतने के साथ ही राजकपूर की इस होली की पार्टी का रंग फीका होता गया। राजकपूर की टीम के कई सदस्यों के निधन के बाद होली की पार्टी करीब बंद हो गई। 80 के दशक के आखिर में जब राज कपूर का निधन हुआ। उसके बाद से तो आरके स्टूडियों में होली की पार्टी का आयोजन करीब करीब बंद हो गया। आज न तो राजकपूर हैं और न ही उनका स्टूडियों।

राजकपूर के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के घर की होली का पार्टी मशहूर हुई। यहां पर भी गाना बजाना, गुलाल, रंग बिरंगे रंगों की बरसात और सितारों की मस्ती जमकर होती थी।खुद बिग भी इस पार्टी में जमकर होली खेलते थे। लेकिन समय के बदलते चक्र ने बिग बी के घर की होली भी फीकी कर दी। धीरे धीरे यहां भी होली की पार्टी बंद हो गई। अब बच्चन परिवार बड़ी ही सादगी के साथ होली मना लेता है।

90 के दशक में फिर सुभाष घई के घर होली की पार्टी शुरू हुई। यहां भी सितारे जमकर होली खेलते थे। यही वो पार्टी थी जहां शाहरूख खान और गौरी खान ने जमकर होली खेली थी। सुभाष घई ने शाहरूख खान का होली खेलते वीडियो भी शूट करवाया था। मुक्ता आर्ट की तरफ से रखी जाने वाली इस होली पार्टी का रंग भी धीरे धीरे फीका हो गया।

टीवी की दुनिया के कलाकारों के साथ ही फिल्मों कलाकारों का मेला होली के दिन फिर एकता कपूर के यहां लगने लगा। यहां भी कई टीवी सितारे होली की मस्ती में दिन भर रंग खेलने लगे। होली के गानों पर थिकरते सितारें के पांव रूकते नहीं थे। पर अब पिछले तीन सालों बाद होली का पार्टियों का भव्यता कम हो गई हैं क्योकि कोरोना महामारी की वजह से होली की पार्टियां बंद थी। अब इस साल होली सेलीब्रेशन कैसा होता है। ये देखना दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़े: Arbaaz Khan के शो में Shatrughan Sinha का खुलासा, बताया उनके चेहरे पर ऐसे लगी थी चोट

ताज़ा ख़बरें