Govinda और Kajol को लेकर बननी वाली थी Gadar Ek Prem Katha, पर आखिरी वक्त पर बदल गई फिल्म की कास्टिंग

फिल्म गदर एक प्रेम कथा 9 जून को रिलीज हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी देयोल और अमीषा पटेल की लीड भूमिका से सजी इस फिल्म के लिए दोनों ही कलाकार फिल्म निर्देशक की पहली पसंद नहीं थे

Govinda And Kajol Were The First Choice For Gadar: अभिनेता सनी देयोल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की ऐतिहासिक फिल्म गदर एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के अपोजिट बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की लगान फिल्म थी। दोनों ही फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया और ब्लॉकबस्टर बनाया। इसी फिल्म को अब नये फ्लेवर में 4के में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। जिसका ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। यह फिल्म 9 जून को रिलीज हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी देयोल और अमीषा पटेल की लीड भूमिका से सजी इस फिल्म के लिए दोनों ही कलाकार फिल्म निर्देशक की पहली पसंद नहीं थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा की पहली पसंद सनी देयोल नहीं थे। अनिल शर्मा ने पहले गदर के लिए अभिनेता गोविंदा को अप्रोच किया था, लेकिन पता नहीं क्यों गोविंदा सरदार तारा सिंह की भूमिका के लिए निर्देशक को पसंद नहीं आए। तो बात आगे नहीं बढ़ पाई। अनिल शर्मा ने बाद में इसके लिए सनी देयोल को साइन किया। जिसने अपनी अदाकारी और दमदार संवाद के दम पर इस फिल्म को अमर कर दिया। अब एक बार फिर से फिल्म मेकर इस रोमांटिक जोड़ी के प्यार को फिर से परदे पर दिखाना चाहते हैं। गदर 2 की रिलीज से पहले गदर एक प्रेम कथा को रिलीज करना एक सोझी समझी रणनीति है।

सनी देयोल के अलावा अमीषा पटेल भी इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थी। फिल्म निर्देशक इस सकीना के रोल के लिए काजोल को साइन करना चाहते थे लेकिन काजोल उस समय काफी बिजी थी। वो शाहरूख खान व करण जौहर के प्रोजक्ट में बिजी थी। इसलिए काजोल के पास इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं मिले। इसके बाद निर्देशक ने कहो ना प्यार है कि एक्ट्रेस अमीषा पटेल को साइन किया। अमीषा पटेल को साइन करने पहले सैकड़ों लड़कियों का सकीना के रोल के लिए ऑडिशन लिया गया था। बाद में अमीषा को फाइनल किया गया। इसके आगे कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है क्योकि फिल्म ने रिलीज के बाद इतिहास रच दिया था।

गदर एक प्रेम कथा का बजट करीब 20 करोड़ के आसपास था। फिल्म रिलीज के बाद इस फिल्म ने 140 करोड़ की कमाई की थी। अब करीब 22 सालों बाद इस फिल्म का सीक्वेल अगस्त महीने में रिलीज होने जा रहा है। जिसमें एक बार फिर से हमें सरदार तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी परदे पर दिखाई देगी। गदर के इस सीक्वेल में हमें कुछ पुराने एक्टर्स निधन की वजह से नहीं नजर आएंगे। उनकी जगह पर नये एक्टर्स अपने अभिनय का रंग बिखेरेंगे।

ये भी पढ़े: Randeep Hooda ने Swatantra Veer Savarkar के लिए घटाया वजन, 4 महीने तक सिर्फ एक खजूर और एक गिलास दूध का किया सेवन

ताज़ा ख़बरें