‘गुम है किसी के प्यार में’ शो में सई और सत्या की नजदीकियां विराट को करेंगी परेशान, क्या होगा पत्रलेखा का

एक तरफ जहां विराट सई को फिर से प्रपोज करने की तैयारी कर रहा है। वहीं दूसरी ओर सई और सत्या दोनों के बीच में करीबियां बढ़ती जाएगी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का मशहूर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड्स में हमें कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक सई और सत्या की नजदीकियां विराट को परेशान कर सकती हैं और ऐसे में वो कोई बड़ा फैसला ले सकता है लेकिन इन सबके बीच में पत्रलेखा के हाथ एक ऐसा कागजात लग जाएगा जिससे उसकी पैरो तले जमीन खिसक जाएंगी। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि गुम है किसी के प्यार में क्या क्या ट्विस्ट आने वाला है।

एक तरफ जहां विराट सई को फिर से प्रपोज करने की तैयारी कर रहा है। वहीं दूसरी ओर सई और सत्या दोनों के बीच में करीबियां बढ़ती जाएगी। विराट के मन में काकू के समझाने के बाद काफी उलट पुलट चल रहा है। वो फैसला नहीं कर पा रहा है क्या करना चाहिए। विराट सोच रहा है कि वो पत्रलेखा को सबकुछ बता देगा। वो ये भी बता देगा कि उसके साथ रहने से उसे अजीब सी घुटन होती है। ऐसे में अब वो सई के पास जाना चाहता है। विराट अब इस बारे में पत्रलेखा से बात करने के लिए बहाना ढूंढ रहा है। लेकिन क्या वो पत्रलेखा से बात कर पाएगा। ये इस हफ्ते आने वाले एपिसोड में नजर आएगा।

पत्रलेखा भी घर में अपनी छवि सुधारते हुए नजर आएगी। वो एक अच्छी मां, बहू और पत्नी बनने की कोशिश में पूरे घर का माहौल अच्छा बनाने की कोशिश करेगी और चेहरे पर हमेशा चमक व स्लाइलिंग के साथ घर वालों का स्वागत करेंगी व उनसे अच्छे से बातें करेंगी। पत्रलेखा की ये कोशिशें देख विराट और परेशान हो जाएगा और उसमें आया विश्वास ढ़ोलने लगेगा।

वहीं दूसरी ओर सई डॉक्टर सत्या को देखने उसके घर जाएगी। वहां दोनों के बीच काफी कुछ होने लगेगा। दोनों के बीच बातचीत से माहौल अच्छा बनेगा और मौसम भी खुशगंवार हो जाएगा। सत्या का हाथ देखने के बहाने सई काफी कुछ कर जाएगी। इधर जैसे ही सत्या के आई को इसकी खबर लगेगी वो सई को घर के अंदर ले जाकर उससे बातें करेगी और दोनो के बीच के रिलेशन को मजबूती लाने का काम करेगी। ऐसे में यहां आने के बाद सई का मन बदलने लगेगा और वो सत्या की तरफ अब पॉजिटिव नजरों से देखेगी।

ये भी पढ़े: Anupamaa: Rupali Ganguly ने उनसे कम उम्र के Gaurav Khanna के साथ रोमांस करने को लेकर बोली यह बात

ताज़ा ख़बरें