भोजपुरी स्टार Dinesh Lal Yadav ऐसे बने Nirahua, स्क्रीन पर Amrapali Dubey के साथ है लाजवाब केमिस्ट्री

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके चाहने वालों के साथ ही उनकी को-स्टार निरहुआ को अपने ही अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं

Dinesh Lal Yadav Birthday: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाला यादव निरहुआ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बतौर अभिनेता निरहुआ ने अपनी चमक पूरे विश्व में बिखेरी है। एक गायक के रूप में अपने पहचान बनाने के साथ ही दिनेश लाल यादव ने अपने अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। निरहुआ के गाये गाने और अभिनीत फिल्मों को दर्शक अपना खूब प्यार लुटाते हैं। 2 फरवरी 1979 को यूपी के गाजीपुर में जन्मे दिनेश लाल यादव आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके चाहने वाले उन्हे कई तरह से विश कर रहे हैं, तो वहीं निरहुआ की हीरोइने भी अपने ही अंदाज़ में अपने को-स्टार को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने निरहुआ को खास अंदाज़ में विश किया है। आम्रपाली ने कुछ रोमांटिक तस्वीरों के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए लिखा है कि हैपीएस्ट बर्थडे सपना के राजा, हमेशा खुश रहिए, स्वास्थ्य रहिए, दीर्घआयु रहिए और सबके दिलों पर ऐसे ही राज करते रहिए।

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के अलावा अक्षरा सिंह ने भी बड़े ही निराले अंदाज़ में एक रोमांटिक वीडियो शेयर कर दिनेश लाल यादव को जन्मदिन की शुभकामना दी है। अक्षरा ने लिखा है कि जन्मदिन की हार्दिक बधाई जुबली स्टार व माननीय सांसद जी। इसके अलावा कई दूसरे भोजपुरी सितारे भी निरहुआ को मुबारकबाद दे रहे हैं। दिनेश लाल यादव अब सिंगर व एक्टर होने के साथ ही एक सांसद भी हैं। इसलिए उनकी जिम्मेदारी भी समाज और सिनेमा के प्रति और बढ़ जाती है।

बात अगर दिनेश लाल यादव के शुरूआती करियर की करें, तो दिनेश लाल यादव का बचपन कोलकाता में बीता और यही से दिनेश लाल यादव ने पढ़ाई भी पूरी की। दिनेश लाल का परिवार यूपी का मशहूर बिरहा लोक गीत गायक के खानदान से तालुक रखता है। साथ ही दिनेश लाल यादव के परिवार के प्यारे लाल यादव उर्फ कवि जी ने भोजपुरी फिल्मों के कई गाने भी लिखे हैं।

दिनेश लाल यादव का एक अलबम निरहुआ एक समय बहुत मशहूर हुआ था। जो फिल्मों में कामयाबी से पहले आया था। इस अलबम को लोगों ने इतना पसंद किया कि उनका नाम ही लोग निरहुआ समझने लगे। तभी से दिनेश लाल यादव के साथ ये नाम भी जुड़ गया और लोग निरहुआ के नाम से ज्यादा पहचानने लगे। इस अलबम के गानों को निरहुआ ने उस समय समाज में प्रचलित शादी-ब्याह के रीति-रिवाजों से प्रेरित होकर लिखा था।

दिनेश लाल यादव जब फिल्मों में आए और उन्हे कामयाबी मिलनी शुरू हुई, तो सिनेमा स्क्रीन पर उन्होने कई एक्ट्रेसेस के साथ अपनी जोड़ी बनाई लेकिन आम्रपाली दुबे के साथ उनकी जो केमिस्ट्री परदे पर बनी, उसे लोगों ने खूब पसंद किया। परदे पर इन दोनों की जोड़ी एक दम रियल लगती है। आम्रपाली के साथ निरहुआ ने कई शानदार फिल्में की हैं। जिसे लोगों का खूब प्यार मिला है। मीडिया से बातचीत में दोनों ने इस बात को स्वीकार भी किया है कि दर्शकों उनकी जोड़ी को इतना प्यार देते हैं कि उसे रियल जोड़ी मान बैठे हैं। ये दर्शकों का प्यार है।

भोजपुरी स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव को आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के साथ कुछ फिल्मों में जल्द ही देख पाएंगे।

ये भी पढ़े: Ranveer Singh और Alia Bhatt की Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani  की नई रिलीज डेट सामने आई 

ताज़ा ख़बरें