क्या Karan Johar Birthday Party के बाद हुआ कोरोना विस्फोट? जाने क्या है पूरी सच्चाई

हाल ही में करण जौहर ने अपने जन्मदिन के मौके पर भव्य पार्टी का आयोजन किया था। इसके बाद खबर फैल रही है की इस पार्टी के बाद कई कलाकार कोरोना की चपेट में आ गए है

Karan Johar Birthday Party: एक तरह जहाँ एक बार फिर मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ रहे है वही बॉलीवुड गलियारों में भी कोरोना के मामले सामने आ रहे है। कई बॉलीवुड कलाकार कोरोना की चपेट में आ गए है। हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिये अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात बताई, इसी के साथ एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गए है। 

इसी बीच सोशल मीडिया पर यह खबर खूब वायरल हो रही है की करण जौहर के बर्थडे पार्टी के बाद से शामिल हुए मेहमानो में 50 से 55 लोग पॉजिटिव हो गए है। दरअशल  करण जौहर ने 25 मई में अपना  50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है । इस खास मौके पर करण जौहर ने एक खास पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे।

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बताया जा रहा है की  इस पार्टी में शामिल लगभग 50 से 55 गेस्ट कोविड पॉजीटिव हो गए हैं। हालांकि, करण जौहर से जुड़े हुए लोगो का मानना है की यह सभी बाते झूठी है और अफवाहे फैलाई जा रही है। करीबियों का कहना है की पार्टी को हुए 10 दिन से ज्यादा हो गया है और अभी तक केवल आदित्य रॉय कपूर की तरफ से ही कन्फर्मेशन आया है।

फ़िलहाल करण जौहर की तरफ से इस बात पर क्या रिएक्शन आता है इसका इंतजार सभी को है। खबर यह भी आ रही है की कई सेलेब्स अपने कोरोना  पॉजिटिव होने की खबर को छुपा भी रहे है। आपको बता  दे की करण जौहर की बर्थडे पार्टी में सलमान खान, ऐश्वर्या बच्चन,अभिषेक बच्चन,विक्की कौशल, कटरीना कैफ, वरुण धवन, कियारा आडवाणी सही अन्य कई सेलेब्स शामिल हुए था। 

ये भी पढ़े: Aashram 3 में अपने अभिनय और फैंस से मिल रहे प्रतिक्रिया पर Esha Gupta ने कुछ यु दिया रिएक्शन

ताज़ा ख़बरें