Devoleena-Vishal Singh Engaged: देवोलिना ने एक्टर विशाल सिंह से अचानक की सगाई, सबको कर दिया हैरान

बिग बॉस 15 में बेहद ही दमदार प्रतियोगी के रूप में नजर आने वाली देवोलिना भट्टाचार्जी ने एक्टर विशाल सिंह के अचानक सगाई रचा ली। सोशल मीडिया के जरिये इस बात की जानकारी दी

Devoleena Bhattacharjee-Vishal Singh Got Engaged: पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक्टर विशाल सिंह के साथ सगाई कर ली। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दोनों ने इस खबर को फैंस के बीच शेयर किया।

देवोलिना और विशाल सिंह के अफेयर की खबरे कई समय से थी और दोनों ने कभी एक दूसरे से अपने रिश्ते के बारे में बाते नहीं की। लेकिन आज अचानक दोनों ने अपने फैंस को हैरान कर दिया और इस खबर से सरप्राइज दे दिया। देवोलिना और विशाल एक दूसरे के साथ इस अंदाज में नजर आएँगे ऐसा उनके फैंस उम्मीद भी नहीं कर रहे थे। 

फरवरी का महीना को ‘लव मंथ’ भी कहते है और यह दोनों ;लव बर्ड्स ने अपने रिश्ते को आज ऑफिसियल करते हुए एक नयी शुरुवात की। सोशल मीडिया पर शेयर किये हुए फोटो में दोनों बेहद ही खुश नजर आ रहे है। और एक फोटो में तो विशाल अपने घुटने पर बैठकर देवोलिना को प्रपोज़ भी करते नजर आ रहे है। दोनों ने एक साथ अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ”It’s official ”, देवोलिना ने अपने पोस्ट में जो फोटोज शेयर किये है उनमे से एक में एंगेजमेंट रिंग भी दिखा रही है।

बात करे विशाल सिंह की तो सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में उन्हें देवोलिना ने देवर की भूमिका में देखा गया है और कहा जाता है की दोनों का यह रिश्ता इसी दौरान शुरू हुआ।

ये भी पढ़े: Hina Khan Photos: पर्पल ऑउटफिट, खुले बाल में हिना खान ने दिया एक से बढ़कर एक पोज़, फोटो देख झूम उठे फैंस

ताज़ा ख़बरें