Exclusive: आ गया देवोलीना और विशाल सिंह की सगाई का सच सामने, जाने क्या है फोटोज के पीछे की सच्चाई

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना और विशाल सिंह ने अपने नए गाने 'इट्स ऑफिसियल' के अनाउंस की घोषणा बेहद ही खास अंदाज में की। इस खबर ने खूब सुर्खिया बटोरी

Devoleena-Vishal Singh Not Engaged: बुधवार को टीवी एक्ट्रेस देवोलीना और विशाल सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने सगाई वाले फोटोज डालकर सभी को हैरानी में डाल दिया था। इस अचानक हुई सगाई और प्यार को देख सभी चौंक गए थे। लेकिन अब इस बात की सच्चाई भी सामने आ गई है। और खूब इन दोनों कलाकारों ने इस सच से पर्दा उठा दिया है।

लोगो से ढेरो शुभकामना मिलने के बाद दोनों कलाकारों ने रात में इंस्टाग्राम लाइव आकर इस बात का खुलासा किया की यह सब प्रैंक था। और यह दोनों बहुत अच्छे दोस्त है। और यह दोनों कलाकार एक साथ म्यूजिक वीडियो में आ रहे है।

अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो के बारे में बताते हुए दोनों कलाकारों ने बताया कि इस वीडियो का नाम है ”It’s official” और यह एक रोमैंटिक ट्रैक है। दोनों ने ये सब अपने अपमकिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए किया था।अपने वीडियो में देवोलीना ने यहाँ भी कहा, हां, हमने सगाई की है लेकिन एक गाने के लिए। इस गाने का नाम है ‘इट्स ऑफिशियल’, हम साथ में एक म्यूजिक वीडियो करने जा रहे हैं। ये गाना शादी, सगाई, प्यार और रिलेशनशिप के बारे में है। हमने नहीं सोचा था हमें इतना प्यार मिलेगा।

वीडियो में देवोलीना ने यह भी कहा की हम एक दूसरे को 11 सालो से जानते है और ऐसी कोई बात होगी यो हम जरूर बताएंगे लेकिन अभी हम सिर्फ अच्छे दोस्त है। और मुझे यह अंदाजा नहीं था की आप हम दोनों को साथ में इतना पसंद करोगे।  

देवोलीना और विशाल सिंह एक साथ ‘साथ निभाना साथिया’ में नजर आ चुके है। सीरियल में उनकी केमस्ट्री देवर-भाभी की रही है। और अब पहली बार एक साथ म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे है। अब यह देखना होगा की उनकी जोड़ी गाने में कितनी पसंद की जाती है।

ये भी पढ़े: Shocking: मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, जानिए अब कैसी है उनकी सेहत

ताज़ा ख़बरें