Oscar 2023 में Deepika Padukone ने लूटी महफिल, अपनी अदाओं से जीता लोगों का दिल

दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर ऑस्कर 2023 के कई फोटोज शेयर किए हैं। जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका ने यहां ब्लैक कलर की आउटफिट पहना था

Deepika Padukone Shines At Oscar: फिल्म आरआरआर के साथ ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। वो ऑस्कर 2023 में बतौर प्रजेंटर नजर आई। दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर ऑस्कर 2023 के कई फोटोज शेयर किए हैं। जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका ने यहां ब्लैक कलर की आउटफिट पहना था। दीपिका ने एक के बाद एक कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण ने ब्लैक कलर की हॉफ शोल्डर गाउन के साथ ही ब्यूटीफुल नेकलेस भी पहना है।

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि #ऑस्कर95। दीपिका इन तस्वीरों में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। दीपिका का ये लुक काफी डिसेंट हैं। गोल्डेन कलर का नेकलेस, पर्ल ब्रेसलेट रिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है। दीपिका पादुकोण का ऑस्कर 2023 में दिया भाषण भी लोगों को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दीपिका का भाषण अब वायरल हो गया है। जिसमें वो आरआरआर के गाने नाटू नाटू को एक्प्लेन कर रही हैं। उनके हर शब्द पर दर्शक उनकी वाह वाही कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के भाषण पर यूजर्स प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि कितनी शालीन दिख रही हैं, दीपिका। तो कोई उनकी सुंदरता की तारीफ कर रहा है। एक ने तो दीपिका के कॉन्फीडेंट को लेकर भी उनकी जमकर तारीफ कर दी। 2017 की ‘रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के बाद दीपिका पादुकोण इस साल ऑस्कर की शुरुआत कर रही हैं। अभिनेत्री ने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व किया है। 2022 में, दीपिका प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी सदस्यों में से एक थीं।

आपको बता दें कि फिल्म आरआरआर के नाटू नाटू से पहले स्लमडॉग मिलिनियर के गाने जय हो को अकादमी पुरस्कार मिला था। जिसे एआर रहमान ने कंपोज किया था और गीत गुलजार ने लिखा था। इसे डैनी बॉयल ने निर्देशित किया था। फिल्म आरआरआर का गाना नाटू नाटू फिल्म के दोनों नायकों राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है। ये फिल्म दो काल्पनिक क्रांतिकारियों के दोस्ती और उनके देशप्रेम के प्रति अलख को सिनेमा परदे पर दिखाती है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने भी एक छोटा सा पर अहम किरदार निभाया है।

ये भी पढ़े: Natu Natu ने जीता Oscars, परफॉर्मेंस को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

ताज़ा ख़बरें