Bipasha Basu ने अपनी बेटी का फोटो पहली बार किया साझा, देखिए ऐसे दिखती है उनकी बेटी

फिल्म निर्माता-अभिनेत्री बिपाशा बासु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर पिछले नवंबर में एक बच्ची के माता पिता बने थे। अब उन्होंने बेटी का एक फोटो सार्वजनिक किया है

Bipasha Basu Daughter Photo: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बाद अब एक्ट्रेस बिपाशा बासु ने अपनी बेटी का फोटो पहली बार साझा किया है। फिल्म निर्माता-अभिनेत्री बिपाशा बासु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर पिछले नवंबर में एक बच्ची के माता पिता बने थे। अब उन्होंने बेटी का एक फोटो सार्वजनिक किया है। दोनों ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। अभिनेत्री बिपाशा बासु ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बेटी देवी की दो तस्वीरें साझा कीं। मनमोहक तस्वीरों ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

बिपाशा बासु ने बेटी की फोटो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि हैलो वर्ल्ड, आई एम देवी बासु सिंह ग्रोवर। बिपाशा के बेटे के फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई। यूजर्स के साथ ही फिल्म जगत के मित्रों ने तस्वीर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करनी शुरू कर दी और अपना आशीर्वाद दिया। एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने कमेंट सेक्शन में देवी को आशीर्वाद देते हुए लिखा है कि भगवान आपको आशीर्वाद दें, देवी। मैं आपसे प्यार करती हूं! और आपको गोद में लेने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।

विवान भथेना ने उन्हें सनशाइन कहा और काजल अग्रवाल ने उन्हें क्यूटेस्ट लिटिल मंचकिन कहा। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि सबसे प्यारी छोटी कुरकुरी, छोटी देवी को प्यार और आशीर्वाद। तो वहीं ऋतिक रोशन की पूर्व वाइफ सुजैन खान ने लिखा, वह बेहद खूबसूरत है, भगवान आपको ढेर सारा प्यार दे। इसके अलावा अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने क्यूटी पाई, गॉड ब्लेस यू योर प्रिंसेस लिखा तो वहीं राजीव अदतिया ने लिखा है कि शी इज सो क्यूट !!भगवान आशीर्वाद दे!!!।

बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स के अलावा कई आम यूजर्स ने भी बिपाशा की बेटे देवी को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। एक ने लिखा है कि ओएमजी सो क्यूट, ईश्वर आपकी रक्षा करे देवी। एक अन्य ने लिखा है कि लव यू माई स्ट्राबेरी, माई देवी बेबी। पिछले साल नवंबर में बिपाशा ने देवी को जन्म दिया था और अब 5 महीने बाद पति पत्नी ने बेटी देवी की तस्वीर सार्वजनिक की है।

ये भी पढ़े: Salman Khan को जब इस Award Show में मिला था धोखा, तो दबंग खान ने ऐसे लिया था बदला

ताज़ा ख़बरें