Cricketer Prithvi Shaw पर हमले के आरोप में भोजपुरी एक्ट्रेस Sapna Gill हुई गिरफ्तार

पुलिस ने पृथ्वी शॉ मामले में एक्शन लेते हुए हमले में शामिल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस सपना गिल के रूप में हुई है

Bhojpuri Actress Sapna Gill Arrested: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर हाल ही में मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक महिला और उसके दोस्त ने हमला कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए हमले में शामिल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस सपना गिल के रूप में हुई है। सपना एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में रवि किशन और दिनेश लाल यादव जैसे इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

जानकारी के मुताबिक सपना गिल और उनके दोस्त ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी की मांग की थी। पुलिस के अनुसार शुरू में उनके अनुरोधों पर विचार करने के बाद शॉ ने उन्हें सेल्फी देने से मना कर दिया और जाने को कहा। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने सपना गिल और उसके दोस्त को वहां से जाने के लिए कहा।

यह विवाद एक फाइव स्टार होटल के परिसर में हुआ। जब पृथ्वी शॉ होटल से जाने लगे तो सपना गिल और उसके दोस्त ने उनकी कार का पीछा किया। सपना और उसके दोस्त ने पृथ्वी शॉ को ओशिवारा के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर रोका और विंडशील्ड तोड़ दी और पुलिस में फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग भी की। इस घटना के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अब पुलिस ने सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया है।

बात अगर सपना गिल की करें तो सपना के इंस्टाग्राम पर 2,19,000 फॉलोअर्स हैं। वह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और इस वक्त में मुंबई में रहती हैं। वह एंटरटेनमेंट और डांस वीडियो से लेकर फैशन फोटो तक का कंटेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड भी करती हैं। इसके अलावा सपना भोजपुरी की कई फिल्मों में बड़े सितारों के साथ नजर आ चुकी है। सपना ने फिल्म ‘काशी अमरनाथ’, ‘निरहुआ चलल लंदन’ और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरा वतन’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav की फिल्म के लिए खलनायक Pappu Yadav को मिला बेस्ट निगेटिव अवार्ड

ताज़ा ख़बरें