Babita Kapoor ने पहले फिल्मों को छोड़ा फिर पति Randhir Kapoor को, जन्मदिन पर जानिए एक्ट्रेस ने लाइफ में कितने दर्द सहे

70 के दशक में एक्ट्रेस बबीता ने भले ही कम फिल्में की थी लेकिन जितनी भी की थी, वो फिल्में करीब करीब सभी हिट थी। 20 अप्रैल 1947 को जन्मी बबीता आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं

Babita Kapoor Birthday: 70 के दशक में एक्ट्रेस बबीता ने भले ही कम फिल्में की थी लेकिन जितनी भी की थी,वो फिल्में करीब करीब सभी हिट थी। 20 अप्रैल 1947 को जन्मी बबीता आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। बबीता के पिता का नाम हरि शिवदासानी था। वो एक्ट्रेस साधना की चचेरी बहन रिश्ते में लगती हैं। बबीता ने 1966 में फिल्म दस लाख की कामयाबी से अपने करियर की शानदार शुरूआत की थी। इसके बाद 1967 में रिलीज हुई राजेश खन्ना की फिल्म राज़ की कामयाबी ने बबीता को एक नई पहचान दी। बबीता ने 1966 से 1973 तक करीब 19 फिल्मों में काम किया, जिनमें अधिकतर फिल्में हिट रही थी और बबीता ने जब 1971 में रणधीर कपूर से शादी की, तब उनका करियर पीक पर था,लेकिन अपने प्यार और कपूर खानदान की बहू बनने की लालसा की वजह से बबीता ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

रणधीर कपूर की मुलाकात बबिता की फिल्म संगम के सेट पर हुई थी और फिर धीरे धीरे ये मुलाकात प्यार में तब्दील हो गया। रणधीर कपूर का बबीता से प्यार ही था कि उन्होने अपनी पहली निर्देशित फिल्म कल आज और कल में बतौर लीड हीरोइन साइन किया। फिल्म कामयाब रही और इसके रिलीज के बाद रणधीर कपूर ने बबीता से शादी कर ली। बबीता ने शादी के लिए फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया लेकिन उनका असल इम्तिहान तो अब होना था। शादी के बाद बबीता घर परिवार और फिर करिश्मा और करीना की परवरिश में बिजी हो गई। तो उधर रणधीर कपूर का फिल्मी करियर फ्लॉप हो रही फिल्मों से खत्म हो रहा था। फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने की वजह से रणधीर कपूर शराब के नशे में चूर रहने लगे तो परिवार का बैलेंस बिगड़ने लगा।

रणधीर कपूर की असफलता और शराब की लत से मजबूर होकर बबीता ने शादी के 17 सालों बाद पति रणधीर कपूर को बेटियों की परवरिश की खातिर छोड़ दिया, लेकिन दोनों ने तलाक नहीं लिया। पति से अलग रहना क्या होता है। ये तो एक महिला ही समझ सकती है। बावजूद इसके बबीता ने कई तकलीफें काटकर बेटियों का बड़ा किया और फिर उनका फिल्मों में करियर बनाया और उस रूढि परंपरा को भी तोड़ दिया। जिसमें कपूर खानदान की बेटियां फिल्मों में काम नहीं कर सकती थी। करिश्मा कपूर की कामयाबी ने न सिर्फ इस परंपरा को तोड़ा बल्कि अपनी एक्टिंग से एक नई मिसाल कायम की और करिश्मा के बाद इस बाखूबी करीना कपूर ने निभाया।

बबीता और रणधीर भले ही एक दूसरे से अलग रहे लेकिन बेटियों की खातिर हमेशा एक साथ खड़े भी रहे। 35 सालों तक एक दूसरे से अलग रहने के बाद बेटियों की खातिर ही दोनों एक साथ फिर से रहने लगे लेकिन इस दौरान बबीता और रणधीर दोनों ने ही कई परेशानियों का सहा। बबीता के कपूर खानदान की बहु बनने के साथ ही संघर्षों ने पीछा नहीं छोड़ा था। कई दुख व परेशानियां झेलने के बाद बबीता आज खुश हैं। उनकी दोनों बेटियां सफल हैं। करिश्मा भले ही पति से अलग हो गई हैं लेकिन दोनों बेटियां फिलहाल अच्छी लाइफ जी रही है।

ये भी पढ़े: दिवंगत Yash Chopra की वाइफ Pamela Chopra का निधन, चांदनी फिल्म में Sridevi के लिए गाया था मशहूर गाना

ताज़ा ख़बरें