Shark Tank India Season 1 के जज रहे Ashneer Grover की बढ़ सकती हैं मुश्किले, धोखाधड़ी का केस दर्ज

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भारत पे के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर उनकी पत्नी व परिवार के दूसरे सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है

Ashneer Grover And His Wife Booked For Fraud: सोनी टीवी पर प्रसारित हुए शार्क टैंक इंडिया के प्रमुख जजों में से एक रहे अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार की परेशानी में अब इजाफा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भारत पे के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर उनकी पत्नी व परिवार के दूसरे सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार पर 81 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक अशनीर ग्रोवर पर आरोप है कि उन्होने नकली इनवाइस बनाकर कंपनी के खाते से 81 करोड़ रूपये अपने परिवार व जानकारों के खाते में ट्रांसफर किए थे। इन पर गंभीर अपराध की आठ धारओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारत पे की शिकायत के बाद अशनीर ग्रोवर मामले की पहले छानबीन की गई और पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही उनके व परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अशनीर ग्रोवर व उनकी पत्नी व परिवार के दूसरे सदस्यों पर हुई प्राथमिकी के बाद कंपनी भारत पे ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि वो दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की इस कार्रवाई का स्वागत करते हैं। पिछले कई महीनों से अशनीर कंपनी की इमेज खराब करने का अभियान चला रहे थे। अब इस मामले की स्वतंत्र जांच होगी और सच्चाई सबके सामने आएगी।

पुलिस ने अशनीर ग्रोवर व उनके परिवार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं 406, 408, 409, 420, 467,468 471 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। जो काफी गंभीर है। विवाद बढ़ने के बाद पिछले साल मार्च में अशनीर ग्रोवर को कंपनी ने बर्खास्त कर दिया था।

ये भी पढ़े: TMKOC के प्रोड्यूसर Asit Modi का Jennifer Mistry के आरोपों पर पलटवार, कहा झूठे हैं आरोप, गैरजिम्मेदार थी वो..

ताज़ा ख़बरें